सीतापुर: दो साल से खराब पड़ा इंडिया मार्का हैंडपम्प, गहराया पेयजल संकट
सकरन/सीतापुर। यूपी के सीतापुर जिले के कस्बा सकरन के मुख्य चौराहे पर लगा इकलौता इंडिया मार्का हैंडपम्प विगत दो वर्षों से खराब पड़ा है। जिससे दुकानदारों के अलावा राहगीरों को पीने के पानी के लिये काफी परेशानी हो रही है। विकास खंड की ग्राम पंचायत सकरन के मुख्य चौराहे पर आर्यावर्कत बैंक व जिला सहकारी …
सकरन/सीतापुर। यूपी के सीतापुर जिले के कस्बा सकरन के मुख्य चौराहे पर लगा इकलौता इंडिया मार्का हैंडपम्प विगत दो वर्षों से खराब पड़ा है। जिससे दुकानदारों के अलावा राहगीरों को पीने के पानी के लिये काफी परेशानी हो रही है। विकास खंड की ग्राम पंचायत सकरन के मुख्य चौराहे पर आर्यावर्कत बैंक व जिला सहकारी बैंक के पास लगा इकलौता इंडिया मार्का हैंडपम्प विगत दो वर्षों से खराब है।
ससे चौराहे के दुकानदारों, राहगीरों, दोनो बैंको को आने वाले ग्राहकों को पीने के लिये पानी के लिये काफी परेशानी उठानी पडती है। ग्रामीणों व चौराहे के दुकानदारों ने कई बार खराब पडे हैंडपम्प को बनवाने के लिये प्रधान व पंचायत सचिव से गुहार लगायी। लेकिन हैंडपम्प ठीक नही करवाया जा सका। दुकानदार सुशील शुक्ल, धनीराम चक्रवर्ती, शंकर यादव, प्रताप गौतम आदि ने खराब पडे हैंडपम्प को ठीक करवाये जाने की मांग की है।
