मुरादाबाद : मामूली बात पर भाई ने युवक पर किया जानलेवा हमला
मुरादाबाद, अमृत विचार। मामूली बात को लेकर युवक ने अपने सगे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने भाई की गर्दन और सीने पर अंधाधुंध कई वार किए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर बताई है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर चल रही …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मामूली बात को लेकर युवक ने अपने सगे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने भाई की गर्दन और सीने पर अंधाधुंध कई वार किए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर बताई है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर चल रही है। मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक का है। यहां रहने वाला 35 वर्षीय फाकिब पुत्र जाकिर पीतल कारीगर है।
उसके परिवार में पत्नी नसीम जहां के अलावा चार बच्चे हैं। बताया जाता है कि प्लाट को लेकर फाकिब की पत्नी नसीम जहां का उसके भाई से विवाद हो गया था। रविवार को फाकिब ने अपने भाई से इस संबंध में बात की तो अरोप है कि उसने अंटी से चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। आरोपी ने फाकिब की गर्दन और सीने पर चाकू से कई वार किए। इससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया।
सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर आरपी सिंह मौके पर पहुंचे और घायल को पुलिस जीप से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां इमरजेंसी में मौजूद डॉ. अरुण तोमर ने उसका उपचार किया। उन्होंने घायल की हालत गंभी बताई है। बताया कि फाकिब की गर्दन पर छह टांके लगाए गए हैं।
इसके अलावा सीने में दिल के पास भी गहरा घाव है। यहां भी टांके लगाए हैं। एएसपी सागर जैन ने बताया कि घायल नशे का आदी है। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
