तेजस्वी ने मोदी सरकार पर कसा तंज- चुनाव संपन्न हो गया तो बढ़ा दीं पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें
पटना। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दाल (राजद) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में तेज वृद्धि के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना करते हुए आज कहा कि इससे देश में पहले से ही आसमान छूती महंगाई से जूझ रहे आम आदमी की …
पटना। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दाल (राजद) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में तेज वृद्धि के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना करते हुए आज कहा कि इससे देश में पहले से ही आसमान छूती महंगाई से जूझ रहे आम आदमी की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।
यादव ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मोदी सरकार ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के कारण पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों को जानबूझकर स्थिर रखा था, जैसा कि अपेक्षित भी था। उन्होंने कहा कि जब पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया तो पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि कर दी गई।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कच्चे तेल की कीमत भी इतनी अधिक भी नहीं है कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि की जाए। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों में भी पेट्रोल की कीमतें भारत जितनी नहीं हैं। यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लोगों के वास्तविक मुद्दों की जरा भी चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र और बिहार की वर्तमान सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी खतरनाक रूप से बढ़ी है। युवाओं को नौकरी देने का वादा करने के बावजूद उनके लिए कुछ नहीं किया गया, यहां तक कि पहले जो लोग नौकरी में लगे थे, उन्हें भी बेरोजगार कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें-
