बाराबंकी: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। रविवार पूर्व केंद्रीय मंत्री समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बेनी प्रसाद वर्मा की पुण्यतिथि थी। इस अवसर पर उनके समर्थकों ने उन्हें शिद्दत से याद किया। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मोहन लाल डिग्री कॉलेज में उनकी प्रतिमा के समक्ष हवन पूजन का आयोजन किया गया। इस …

बाराबंकी। रविवार पूर्व केंद्रीय मंत्री समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बेनी प्रसाद वर्मा की पुण्यतिथि थी। इस अवसर पर उनके समर्थकों ने उन्हें शिद्दत से याद किया। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मोहन लाल डिग्री कॉलेज में उनकी प्रतिमा के समक्ष हवन पूजन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उनके बेटे पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने कहां की बेनी प्रसाद वर्मा ने बाराबंकी के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किया। समाज के सबसे पिछड़े वर्ग के प्रति उनके अंदर पीड़ा थी। उन्होंने जिले में कई विद्यालयों की स्थापना की। इस अवसर पर उनके परिजन के अलावा बड़ी संख्या में कालेज के शिक्षक और पदाधिकारी भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:-बरेली: परीक्षा प्रश्नपत्र अब 50 नहीं 100 अंकों का माना जाएगा

संबंधित समाचार