आराधना मिश्रा ‘मोना’ होंगी कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना को उत्तर प्रदेश विधानसभा में पार्टी विधानमंडल दल का नेता चुना गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेनुगोपाल ने आराधना मिश्रा को पत्र जारी कर कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हे उप्र विधानसभा में पार्टी विधानमंडल दल का नेता नियुक्त किया है। पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश …

लखनऊ। कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना को उत्तर प्रदेश विधानसभा में पार्टी विधानमंडल दल का नेता चुना गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेनुगोपाल ने आराधना मिश्रा को पत्र जारी कर कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हे उप्र विधानसभा में पार्टी विधानमंडल दल का नेता नियुक्त किया है। पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश की प्रभारी एवं महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को भेजी गयी है।

गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में उतरी कांग्रेस मात्र दो सीटों पर सिमट गयी थी जबकि कई सीटों पर उसके प्रत्याशियों को जमानत भी गंवानी पड़ी थी।

रामपुर खास सीट से आराधना मिश्रा मोना निर्वाचित हुयी जबकि महाराजगंज जिले के फरेंदा सीट से वीरेन्द्र चौधरी चुनाव जीते थे। वर्ष 2017 के चुनाव में कांग्रेस को सात सीटें मिली थी। पिछली विधानसभा में भी श्रीमती मिश्रा कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता थी।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम संग दोसर वैश्य महासभा ने आयोजित किया होली मिलन समारोह

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका