कर्नाटक: परीक्षा के दौरान नहीं मिलेगी हिजाब पहनने की अनुमति, दोबारा भी नहीं होगी परीक्षा
कर्नाटक। हिजाब विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर जहां छात्राएं परीक्षा का बहिष्कार कर रही है। वहीं, सोमवार हो होने वाली राज्य बोर्ड परीक्षा को लेकर कर्नाटक के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश का एक बयान सामने आया है। रविवार को उन्होंने कहा कि राज्य बोर्ड की 10वीं कक्षा …
कर्नाटक। हिजाब विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर जहां छात्राएं परीक्षा का बहिष्कार कर रही है। वहीं, सोमवार हो होने वाली राज्य बोर्ड परीक्षा को लेकर कर्नाटक के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश का एक बयान सामने आया है। रविवार को उन्होंने कहा कि राज्य बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा के दौरान हिजाब पहनने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
नागेश ने कहा, कि ”उच्च न्यायालय के आदेश के बाद हमने हिजाब पहनने की अनुमति नहीं दी है। हमने स्पष्टीकरण दिया है कि वे हिजाब पहनकर कैम्पस में आ सकती हैं लेकिन उन्हें कक्षा में हिजाब उतारना होगा। ऐसा ही परीक्षाओं के समय भी होगा। किसी को भी हिजाब में परीक्षा नहीं देने दी जाएगी। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा न देने वालों के लिए दोबारा से कोई परीक्षा नहीं होगी।
बताते चलें कि परीक्षा सोमवार से शुरू होगी और 11 अप्रैल को संपन्न होगी। राज्य में 3,440 से अधिक केंद्रों में 40,000 से ज्यादा सभागारों में 8.76 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में बैठने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि परीक्षा सुचारू रूप से कराने के लिए व्यवस्था की गयी है। उधर, दूसरी ओर यहां से 120 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित हुब्बाली में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने छात्रों से बिना डर के परीक्षा देने की अपील की।
