आज का राशिफल। 28 मार्च, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष रुके हुए काम आज बन सकते हैं। महत्वपूर्ण सौदों के लिए समय बहुत ही शुभ है। आपको पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अपनी उपलब्धियों से सन्तुष्ट रहेंगे। लवमेट के साथ संबंध मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। वृष इच्छित लक्ष्यों को आज प्राप्त कर लेंगे। व्यवसाय में लाभ की स्थितियाँ बन …

मेष

रुके हुए काम आज बन सकते हैं। महत्वपूर्ण सौदों के लिए समय बहुत ही शुभ है। आपको पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अपनी उपलब्धियों से सन्तुष्ट रहेंगे। लवमेट के साथ संबंध मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी।

वृष

इच्छित लक्ष्यों को आज प्राप्त कर लेंगे। व्यवसाय में लाभ की स्थितियाँ बन सकती हैं। व्यापारिक साझेदारों के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। धार्मिक कार्यों और विचारों के कारण लोग आपका सम्मान करेंगे। परिवार के साथ घूमने-फिरने की योजना बनाएंगे।

मिथुन

करियर को लेकर थोड़ी चिन्ता और व्यग्रता रहेगी। लेन-देन को लेकर सावधानी रखें। उड़ती खबरों पर तुरन्त विश्वास न करें। आय और व्यय में संतुलन रखें। कानूनी मामलों को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है।

कर्क

जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। संपत्ति के क्रय-विक्रय से आपको लाभ होगा। नये वस्त्र और गैजेट्स पर आप धन खर्च करेंगे। बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है।

सिंह

बुद्धिमान लोगों की संगत से आपको लाभ मिलेगा। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहें। लव लाइफ में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। अपने विचारों को दूसरों पर न थोपें। प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे।

कन्या

प्रेम संबंधों में भी निजता का ध्यान रखें। बोलने से पहले आपको सोचना चाहिए। मौसम में बदलाव आ रहा है तो अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। ऑनलाइन नई सूचना मिल सकती है। कमीशन संबंधी कारोबार से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है।

कन्या

व्यापार में आपको सावधानी रखनी चाहिए। पुराने विवाद पुनः उभर सकते हैं। परिवार के लोगों की भावनाओं का ध्यान रखें। मनोनुकूल काम मिलने में परेशानी होगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। अपनी मनपसन्द गतिविधियों के लिये समय अवश्य निकालें।

वृश्चिक

आपको धैर्यवान होकर काम करना चाहिए। नया कारोबार शुरू करने के लिए धन उधार ले सकते हैं। जॉब में परिवर्तन करने का विचार बना सकते हैं। प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ बातचीत होने से लाभ होगा। आय के नए स्रोत विकसित होंगे।

धनु

कुसंगति से आपको बचना चाहिए। धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखें। अधिकारियों के साथ टकराव हो सकता है। मित्रों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। विदेश जाने के अवसर प्राप्त होंगे। भाइयों के प्रति अपना व्यवहार खराब न करें।

मकर

निजी रिश्तों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। धन की समस्या का निवारण होगा। बिजनेस पार्टनर्स के साथ सम्बन्ध मजबूत होंगे। किसी बड़ीकंपनी से जॉब ऑफर हो सकती है। व्यवसाय में आप अपनी मार्केटिंग रणनीति में बदलाव ला सकते हैं। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

कुंभ

शराब और नशे के सेवन से दूर रहें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिये। पीठ और कंधे में दर्द की शिकायत हो सकती है। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। दोस्तों पर ज्यादा भरोसा न करें।

मीन

जिस कार्य को आप कठिन मान रहे थे उसे अपनी इच्छाशक्ति और संकल्पशक्ति के बलबूते करने में सफल होंगे। मित्रों की सहायता करने से पीछे न हटें। रिलेशनशिप को लेकर मन की दुविधा दूर होगी। बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।