बरेली में हादसा: बाइक सवार पिता पुत्री को टेंपो ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल, बच्ची के दोनों पैर में फ्रेक्चर की संभावना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में रुद्रपुर जा रहे एक बाइक सवार पिता पुत्री को किच्छा हाइवे पर तेज रफ्तार टेंपो चालक ने रौंद दिया। हादसे में पिता को गंभीर चोट आई है। जबकि बच्ची के दोनों पैर उठ नहीं रहे हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है कि बच्ची के दोनों पैरों में …

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में रुद्रपुर जा रहे एक बाइक सवार पिता पुत्री को किच्छा हाइवे पर तेज रफ्तार टेंपो चालक ने रौंद दिया। हादसे में पिता को गंभीर चोट आई है। जबकि बच्ची के दोनों पैर उठ नहीं रहे हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है कि बच्ची के दोनों पैरों में फ्रेक्चर हो सकता है। हालांकि डॉक्टर बच्ची के पैरों का एक्स-रे करा रहे हैं। एक्स-रे बाद ही बच्ची के दोनों पैरों की स्थिति पता लग सकेगी।

रुद्रपुर में करते हैं नौकरी
दरअसल, मूल रूप से देवरनिया के बैकानंदा गांव के रहने वाले 35 वर्षीय भानू प्रताप रुद्रपुर में एक कंपनी में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनका परिवार रुद्रपुर में ही रहता है। किसी काम से वह अपनी 13 वर्षीय बेटी पायल के साथ अपने गांव बैकानंदा आए थे। सोमवार सुबह वह बाइक से वापस रुद्रपुर के लिए लौट रहे थे। उसी वक्त किच्छा हाइवे पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी कि वह दोनों लोग बाइक से दूर जा गिरे। भानू प्रताप को कई गुम चोटें तो कुछ जगहों पर खुली चोटें आई हैं। जबकि उनकी बेटी पायल के दोनों पैर नहीं उठ रहे हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है कि पायल के दोनों पैरों में फ्रेक्चर हो सकता है।

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस, जिला अस्पताल में भर्ती
हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस को फोन किया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें-

रंगकर्म के विकास के लिए अपनी सोच बदलनी होगी

 

 

संबंधित समाचार