कनाडा की दुकानों से हटाए जा रहे हैं रूसी उत्पाद, जानिए क्यों

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ओटावा। रूस के यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत तथा उस पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बाद कनाडा ने अपने किराना स्टोर से रूसी उत्पादों को हटाना शुरू कर दिया है। कनाडाई अखबार ‘द ग्लोब एंड मेल’ ने यह जानकारी दी है। कनाडाई अखबार ने रविवार को एम्पायर कंपनी लिमिटेड के प्रवक्ता जैकलिन …

ओटावा। रूस के यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत तथा उस पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बाद कनाडा ने अपने किराना स्टोर से रूसी उत्पादों को हटाना शुरू कर दिया है। कनाडाई अखबार ‘द ग्लोब एंड मेल’ ने यह जानकारी दी है।

कनाडाई अखबार ने रविवार को एम्पायर कंपनी लिमिटेड के प्रवक्ता जैकलिन वेदरबी के हवाले से बताया कि किराना उत्पाद बेचने वाली सोबीज, सेफवे और फ्रेशको जैसी दुकानों ने रूसी उत्पादों को मार्च की शुरुआत से ही दुकानों से हटाना शुरू कर दिया था। द ग्लोब एंड मेल ने मेट्रो इंक के प्रवक्ता मैरी-क्लाउड बेकन के हवाले से बताया कि इस महीने की शुरुआत में ही मेट्रो इंक ने अपनी दुकान से करीब एक दर्जन से ज्यादा रूसी उत्पादों को बाहर निकालने के बाद रूसी उत्पाद बेचना बंद कर दिया था।

लोबलो कंपनी के प्रवक्ता कैथरीन थॉमस ने आखबार को बताया कि उसकी दुकानों से भी रूसी उत्पाद लगभग पूरी तरह हटाये जा चुके हैं। कनाडा में रूसी उत्पाद कम ही बेचे जाते रहे हैं जिसमें सुरजमूखी के बीज, क्वास माल्ट बियर, और चॉकलेट से ढके मार्शमॉलो शामिल हैं। ऐसे में रूसी उत्पादों के कनाडाई किराना दुकानों से हटने से रूस की अर्थव्यवस्था पर इसका ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

ये भी पढ़ें : श्रीलंका के वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे से मिले जयशंकर, आर्थिक स्थिति पर की चर्चा

संबंधित समाचार