लखनऊ: मंगलवार से भाजपा के वरिष्ठ विधायक सतीश महाना संभालेंगे विधानसभा अध्यक्ष का पद, विपक्ष का भी समर्थन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। योगी सरकार 1.0 में कैबिनेट मंत्री रहे बीजेपी के वरिष्ठ नेता सतीश महाना अब विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी संभालेंगे और पूर्व कैबिनेट मंत्री सतीश महाना पंडित ह्रदय नारायण दीक्षित की जगह लेंगे।विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा करने की समय सीमा सोमवार दोपहर दो बजे समाप्त हो गई। निर्धारित समय सीमा तक …

लखनऊ। योगी सरकार 1.0 में कैबिनेट मंत्री रहे बीजेपी के वरिष्ठ नेता सतीश महाना अब विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी संभालेंगे और पूर्व कैबिनेट मंत्री सतीश महाना पंडित ह्रदय नारायण दीक्षित की जगह लेंगे।विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा करने की समय सीमा सोमवार दोपहर दो बजे समाप्त हो गई।

निर्धारित समय सीमा तक सिर्फ महाना का नामांकन पत्र ही प्रमुख सचिव विधानसभा के कार्यालय में जमा हुआ है। लिहाजा विधानसभा अध्यक्ष पद पर सतीश महाना के निर्वाचन की घोषणा औपचारिकता रह गई है।

विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन की घोषणा मंगलवार दोपहर तीन बजे की जाएगी। माना जा रहा है कि विपक्ष का भी महाना को पूरा समर्थन है। महाना ने सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

विपक्षी दलों ने भी सतीश महाना को समर्थन दिया है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के साथ उनकी पार्टी के विधायक विनोद कुमार ने भी सतीश महाना का समर्थन किया है।

पढ़ें- मुख्तार अंसारी की लखनऊ कोर्ट में हुई पेशी, 8 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

संबंधित समाचार