गाजियाबाद: पेट्रोल पंप के कर्मचारी से बदमाशों ने फायरिंग कर लूटे 25 लाख रुपए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। सोमवार को बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों की बाइक रुकवाकर करीब 25 लाख रुपए लूट लिए हैं। दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की और फरार हो गए। यह वारदात मसूरी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि  मसूरी थाना क्षेत्र के डासना में इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप है। …

गाजियाबाद। सोमवार को बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों की बाइक रुकवाकर करीब 25 लाख रुपए लूट लिए हैं। दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की और फरार हो गए। यह वारदात मसूरी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि  मसूरी थाना क्षेत्र के डासना में इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप है। कई दिनों का कैश पेट्रोल पंप पर रखा था।

गोविंदपुरम सी-ब्लॉक में पहुंचते ही दो बाइक से आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर कैश लेकर जा रहे कर्मचारियों की बाइक रुकवा ली। पिस्टल से फायरिंग की और बैग लूटकर फरार हो गए। पेट्रोल पंप कर्मियों ने पीछा करने की कोशिश की तो बदमाशों ने फिर फायरिंग की। इसके बाद कोई कर्मचारी उनका पीछा करने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

एसएसपी पवन कुमार, एसपी देहात ईरज राजा, एएसपी आकाश पटेल समेत अन्य अधिकारी जांच में जुटे हैं। कर्मचारियों ने पुलिस को 25 लाख रुपए की लूट होना बताया है। एसएसपी पवन कुमार ने बताया कि बदमाशों की तलाश में जिले के सभी नाकों पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई है। वारदात के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।

पढ़ें- एमएलसी चुनाव : डीएम ने मतदान केंद्र का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

संबंधित समाचार