पोलैंड में बजा उत्तराखंड की बेटियों का डंका, पोलिश ओपन बैडमिंटन में अनुपमा ने स्वर्ण और अदिति ने जीता रजत पदक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। 24 से 27 मार्च तक आरलमोंट, पोलैंड में आयोजित बैडमिंटन ओपन में शानदार प्रदर्शन करते हुए अल्मोड़ा की अनुपमा उपाध्याय ने स्वर्ण और अदिति भट्ट ने रजत पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खेल प्रेमियों में उत्साह है। पोलिश ओपन बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले में अनुपमा ने अदिति को कड़े संघर्ष …

हल्द्वानी,अमृत विचार। 24 से 27 मार्च तक आरलमोंट, पोलैंड में आयोजित बैडमिंटन ओपन में शानदार प्रदर्शन करते हुए अल्मोड़ा की अनुपमा उपाध्याय ने स्वर्ण और अदिति भट्ट ने रजत पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खेल प्रेमियों में उत्साह है।

पोलिश ओपन बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले में अनुपमा ने अदिति को कड़े संघर्ष में 17-21, 21-14, 21-19 हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। वहीं अदिति ने रजत पदक हासिल किया। सेमीफाइनल में अनुपमा उपाध्याय ने हमवतन तसनिम मीर को 17-21, 21-14, 21-19 से पराजित किया। अदिति ने सेमीफाइनल में कनाडा की रचेल चान को सीधे सेटों में 21-14 व 21-19 से पराजित किया।

कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीत चुकीं अनुपमा व अदिति ने अपनी प्रारम्भिक ट्रेनिंग कोच डीके सेन के नेतृत्व में अल्मोड़ा बैडमिंटन हॉल से ली। दोनों खिलाड़ी वर्तमान में प्रकाश पादुकोण एकेडमी बंगुलुरु में प्रशिक्षण ले रही हैं।

संबंधित समाचार