गोंड़ समाज हर सरकार में ठगा गया: हरभजन गोंड़
अयोध्या। गोंड़-धुरिया समाज ने श्रीराम जानकी पंचायती मंदिर समिति के बैनर तले प्रेस क्लब में होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया। इस दौरान चर्चा हुई कि गोंड़ समाज को हर सरकार ने ठगने का काम किया है। कार्यक्रम में गोंड़ समाज के संभ्रांत …
अयोध्या। गोंड़-धुरिया समाज ने श्रीराम जानकी पंचायती मंदिर समिति के बैनर तले प्रेस क्लब में होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया। इस दौरान चर्चा हुई कि गोंड़ समाज को हर सरकार ने ठगने का काम किया है।
कार्यक्रम में गोंड़ समाज के संभ्रांत लोगों ने अपने समाज के कल्याण के लिए कई बिंदुओ पर चर्चा की। वहीं गोंड़ और धुरिया समाज के नन्हे-मुन्ने बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार गोंड़ ने की।
हरभजन गोंड ने कहा कि हम लोग कई सालों से मांग कर रहे हैं कि गोंड़ समाज को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र मिले, लेकिन सरकार चाहे जिसकी रही उसने समाज को ठगने का काम किया है। वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा की गोंड़ समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए हम लोगों ने कई बार मुख्यमंत्री से मिले हैं, साथ ही प्रधानमंत्री को भी पत्र लिख कर भेजा गया है।
इस अवसर पर बाबूराम गोंड़, जमुना प्रसाद गोंड़, के.पी गोंड़, रामसागर गोंड़, दल सिंगार, महेंद्र, कन्हैया कश्यप व बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
पढ़ें- पीलीभीत: कमीशनखोरी से जुड़ा वीडियो वायरल, फिर भी टाल गए कार्रवाई
