बाराबंकी: मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी जिले में रामनगर पुलिस और स्वाट टीम के संयुक्त अभियान में पुलिस ने सोमवार को मादक पदार्थ तस्करों के अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त की। इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से तीन नेपाली नागरिक भी हैं। गिरोह के दो सदस्य अभी भी …
बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी जिले में रामनगर पुलिस और स्वाट टीम के संयुक्त अभियान में पुलिस ने सोमवार को मादक पदार्थ तस्करों के अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त की। इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से तीन नेपाली नागरिक भी हैं। गिरोह के दो सदस्य अभी भी नेपाल की जेल में बंद है। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक महिला भी शामिल है।
पुलिस ने इन्हें उस समय धर दबोचा जब वह बाराबंकी से मादक पदार्थ लेकर नेपाल की ओर जा रहे थे। पकड़े गए लोगों में नेपाल के डीजे विक्रम शाह पुत्र राम बहादुर शाह तथा उनकी पत्नी जगत कुमारी शाह निवासी लेख गांव वार्ड नंबर 1 जिला सुरखेत नेपाल, अरमान पुत्र हनीफ तथा तू फाइल पुत्र नसीब निवासी ग्राम लैन रामनगर बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया।
इनके पास से 6 मोबाइल फोन, नेपाल सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र बैंक आफ काठमांडू द्वारा जारी एक चेक बुक, एक एटीएम कार्ड , 730 ग्राम स्मैक, 21हजार 254 रुपए की नेपाली करेंसी, सौ दिरहम का एक नोट, चार एटीएम कार्ड, एक आधार कार्ड एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक मोटरसाइकिल अपाचे, तथा स्मैक बेचने से प्राप्त हुए 7 लाख 95 हजार 190 रूपए बरामद किए गए हैं। सभी तस्करों को जेल भेज दिया गया है।
नेपाल की जेल में बंद बाराबंकी के तस्कर करा रहे जेल से ही तस्करी
पत्रकारों से वार्ता करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी पूर्णेन्द्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त विजय विक्रम शाह और उनकी पत्नी जगत कुमारी शाह पूर्व में बाराबंकी जिले के रहने वाले अरमान तू फैल और सद्दाम से मादक पदार्थ खरीद कर नेपाल ले जाकर सप्लाई करते थे। नेपाल के बागमती जेल में बंद बाराबंकी जिले के मादक पदार्थों के तस्कर शब्बीर और कमल शाही ने जेल से ही गिरफ्तार अभियुक्तों की आपस में मेल मिलाप करा कर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कराने का कार्य कराया जा रहा था।
