समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का हुआ सम्मान, होली मिलन समारोह में शामिल हुईं विधायक
बहराइच। जनपद बहराइच में जायसवाल समाज की ओर से वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक रहीं। कार्यक्रम में समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक आवास रोड स्थित अनंत लान में जायसवाल समाज के पदाधिकारियों के द्वारा आयोजित किए गए होली मिलन समारोह में समाज …
बहराइच। जनपद बहराइच में जायसवाल समाज की ओर से वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक रहीं। कार्यक्रम में समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक आवास रोड स्थित अनंत लान में जायसवाल समाज के पदाधिकारियों के द्वारा आयोजित किए गए होली मिलन समारोह में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सदर विधायक अनुपमा जायसवाल रही। सदर विधायक का सभी ने स्वागत किया। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि समाज और देश तभी आगे बढ़ेगा, जब लोग शिक्षित होंगे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि जायसवाल समाज को आगे ले जाने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। समाज को शिक्षित कर राष्ट्र व समाज की सेवा निस्वार्थ रूप से जायसवाल समाज के लोग करें । जिससे जायसवाल समाज आगे बढ़े।
सुनील जायसवाल एडवोकेट ने कार्यक्रम का संचालन किया
कार्यक्रम का संचालन सुनील जायसवाल एडवोकेट ने किया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन डॉ अनीता जायसवाल क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा द्वारा किया गया। बच्चों के सास्कृतिक कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के आयोजकों ने जायसवाल समाज में सामाजिक कार्य करने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुरषोत्तम जायसवाल ,राकेश जयसवाल अनंत लॉन, विनोद जयसवाल जायसवाल टेंट हाउस ,आदर्श जायसवाल रिसिया ,पूर्व प्रधान राम निवास जायसवाल ,जिला मंत्री भाजपा आकर्ष जायसवाल,सुरेश जायसवाल ,उमेश जायसवाल भिनगा ,राजेश जायसवाल ठेकेदार, संदीप जायसवाल चरदा व आयोजक मंडल से दिलीप जायसवाल, पवन जायसवाल व सूर्यप्रताप जायसवाल को जायसवाल रत्न से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नकुल जायसवाल पूर्व प्रधान कटघरी, सुनील, धनंजय जायसवाल, अन्नू भैया सी के गार्डन, संजय जायसवाल तहलका, खजांची जायसवाल, अमरेंद्र जायसवाल , डॉक्टर विजित जायसवाल, राकेश जायसवाल को जायसवाल गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। आयोजक मंडल ने आए हुए अतिथियों का अभिनंदन किया। आयोजक मंडल ने मुख्य अतिथि को सम्मान भेंट किया। कार्यक्रम के आयोजक मंडलों में दिलीप जायसवाल ,सूर्य प्रताप, आनंद जायसवाल ,प्रताप जायसवाल ,अशोक जयसवाल ताजपुर, रत्नेश जायसवाल ताजपुर, आयुष ,पीयूष इत्यादि रहे।
जायसवाल समाज के लोग उपस्थित हुए
कार्यक्रम में वरिष्ठ जन जिला मंत्री भाजपा रामनिवास जयसवाल, सीताराम जायसवाल , गुरु प्रसाद सिंह, छोटे लाल गुप्ता, सावित्री देवी ,गुलाब चंद जायसवाल ,रूपनारायण जायसवाल ,नेहा जायसवाल मोगलहा सहित हजारों की संख्या में जायसवाल समाज के लोग उपस्थित हुए।
पढ़ें-बरेली: सरकार की नीतियों के खिलाफ गरजे कर्मचारी, दो दिवसीय हड़ताल शुरू
