बहराइच: बाघ संरक्षित क्षेत्र में कटान करते तीन हुए गिरफ्तार, लखीमपुर का अपराधी भी शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। वन विभाग की टीम ने बाघ संरक्षित क्षेत्र में प्रवेश करने और लकड़ी की कटान करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनमें एक लखीमपुर का अपराधी भी शामिल है। कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग में कटान प्रतिबंधित है। इसके बाद भी लोग बेशकीमती लकड़ियों की कटान करते हैं। वन्यजीव …

बहराइच। वन विभाग की टीम ने बाघ संरक्षित क्षेत्र में प्रवेश करने और लकड़ी की कटान करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनमें एक लखीमपुर का अपराधी भी शामिल है।

कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग में कटान प्रतिबंधित है। इसके बाद भी लोग बेशकीमती लकड़ियों की कटान करते हैं। वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज के कक्ष संख्या आठ में डीएफओ आकाशदीप वधावन के निर्देश पर वन दरोगा शाहिद लतीफ, वन रक्षक ठाकुर प्रसाद, परिक्रमादीन, एसटीपीएफ के जवान शिव नारायण और अशोक कुमार यादव गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान पेड़ काटते हुए तीन लोगों को टीम ने गिरफ्तार किया।

मौके से 15 बोटा लकड़ी, एक आरा और कुल्हाड़ी को रेंज कार्यालय लाकर सीज कर दिया गया है। जबकि विनोद पुत्र छोट्टन निवासी ग्राम स्वर्ग लोक थाना ईसानगर लखीमपुर, इंद्रजीत पुत्र मूरत निवासी राजापुर कतरनिया मोतीपुर और तिलक राम पुत्र राम लखन निवासी बनघुसरी मोती पुर के विरुद्ध रेंज केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

पढ़ें-रायबरेली: प्रदूषण मुक्त की दिशा में NTPC का ऐतिहासिक कदम, FGD सिस्टम का हुआ शुभारंभ

संबंधित समाचार