बाराबंकी: राज्यमंत्री सतीश चन्द शर्मा ने की औसानेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना
हैदरगढ़/बाराबंकी। सोमवार सुबह बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ में गोमती तट पर स्थित बाबा औसानेश्वर मंदिर धाम पहुंचे, उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री सतीश चन्द शर्मा ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। यह नई सड़क स्थित अपने पैतृक आवास से सुबह 8 बजे निकले थे। जिनका भव्य स्वागत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुशील जायसवाल ने कादीपुर …
हैदरगढ़/बाराबंकी। सोमवार सुबह बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ में गोमती तट पर स्थित बाबा औसानेश्वर मंदिर धाम पहुंचे, उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री सतीश चन्द शर्मा ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। यह नई सड़क स्थित अपने पैतृक आवास से सुबह 8 बजे निकले थे। जिनका भव्य स्वागत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुशील जायसवाल ने कादीपुर स्थित अपने आवास पर समर्थकों सहित किया। इसके अलावा नैपुरा, फतेहगंज,दतौली, धनऊपुरवा, मानपुर सहित रास्ते भर में लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया है।

मंत्री का काफिला लगभग 9:30 बजे बाबा औवसानेश्वर धाम पहुंचा। मंत्री ने उपस्थित सुरक्षाकर्मियों से कहा कि मंदिर में निरंतर श्रद्धालुओं का दर्शन चलता रहना चाहिए मेरे दर्शन और पूजन से किसी श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। महादेव का जलाभिषेक आरती व पूजन कर लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित, भाजपा नेता अरुण शुक्ला, आलोक तिवारी, पंकज मिश्रा, शैलेंद्र पाठक, प्रदीप द्विवेदी,जमुना तिवारी, शंकर तिवारी, दिलीप शुक्ला, सत्येंद्र तिवारी, विकास पांडे, धर्मेंद्र मिश्रा, बबलू मिश्रा, पूर्व प्रधान बबलू, हरीकरन सिंह प्रधान, विवेक गुप्ता, दुर्गेश पांडे, अनूप सिंह, अंकित मिश्रा, बैजनाथ मौर्य, आदर्श तिवारी दीपू, अतुल गिरी, टिंकू गिरी, शिवा वर्मा,सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: दो बच्चों व पति के साथ अनशन पर बैठी समाजसेविका, कहा- नगर कोतवाल को हटवाए बिना नहीं उठूंगी
