बरेली: विदेश से लौटे युवक समेत चार कोरोना संक्रमित
बरेली, अमृत विचार। जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं। शासन का यह मंत्र लोग हवा में उड़ा रहे हैं। बाजार और शहर की सड़कों पर लोग ऐसे नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं जैसे कोरोना का खतरा टल गया हो लेकिन कोरोना के नए मामलों ने अधिकारियों के एक बार फिर कान खड़े …
बरेली, अमृत विचार। जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं। शासन का यह मंत्र लोग हवा में उड़ा रहे हैं। बाजार और शहर की सड़कों पर लोग ऐसे नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं जैसे कोरोना का खतरा टल गया हो लेकिन कोरोना के नए मामलों ने अधिकारियों के एक बार फिर कान खड़े कर दिए हैं। सोमवार को जिले में चार मरीजों मे कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। चारों मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। सभी की हालत स्थिर बनी हुई है।
गोल्डन ग्रीन पार्क निवासी 34 वर्षीय महिला का पति सिंगापुर की निजी कंपनी में कार्यरत है। महिला ने अपने पति के पास जाने से पूर्व 26 मार्च को निजी लैब में कोरोना जांच कराई जिसमें महिला और उसकी पुत्री कोरोना संक्रमित मिली हैं। फरीदापुर चौधरी निवासी एक माह के बच्ची की घर पर तबियत खराब हुई तो परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
27 मार्च को बच्ची की कोरोना जांच हुई जिसमें बच्ची संक्रमित मिली है। बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे जांच रिपोर्ट से पूर्व ही हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सन सिटी फेस निवासी विदेश में डाक्टर हैं। 15 मार्च को वह बरेली आए। 27 मार्च को गले में खराश की दिक्क्त हुई तो निजी लैब में अपनी जांच कराई। 28 मार्च को आई रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित मिले।
चार मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी होम आइसोलेशन में है। वहीं जिले में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या सात पहुंच गई है। लोगों से अपील है कि कोरोना से बचाव करते रहे हैं। —डॉ. अनुराग गौतम, प्रभारी, सर्विलांस सेल
ये भी पढ़ें-
