बहराइच: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के हुजूरपुर के गेगटहिया पुल के निकट बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हर्षित गुप्ता …

बहराइच। जिले के हुजूरपुर के गेगटहिया पुल के निकट बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हर्षित गुप्ता (20) पुत्र भरत लाल गुप्ता निवासी सिदरखी व सुमित कुमार सिंह (19) पुत्र हौसला बक्श सिंह निवासी कोनारी थाना कैसरगंज बाइक से किसी काम से हुजूरपुर गए हुए थे। सोमवार की शाम जब वह मोटरसाइकिल से कैसरगंज की ओर आ रहे थे। तभी गेगटहिया पुल के निकट एक अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी।

जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हर्षित गुप्ता को ग्रामीणो की मदद से सीएचसी कैसरगंज लाया गया जहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सुमित कुमार सिंह को हुजूरपुर सीएचसी चिरैया टांड में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई।

इस घटना से मृतको के गांव मे कोहराम मच गया। हर्षित गुप्ता की लाश को कैसरगंज सीएचसी लाया गया। जहां सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए। परिजनों के करूण क्रन्दन देखकर सभी की आंखें नम हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे मौजूद वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि घटना हुजूरपुर थाना क्षेत्र मे हुई है।लाश को सीएचसी से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: संचारी रोगों को रोकने नगर पालिका सभागार में हुई बैठक, साफ-सफाई व फागिंग पर दिया गया जोर

संबंधित समाचार