बरेली: 15 साल पुराने वाहनों का पंजीकरण कराने पर लगेगा अधिक शुल्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 1 अप्रैल से 15 साल पुराने वाहनों का दोबारा पंजीकरण कराने पर वाहन मालिकों को आठ गुना अधिक शुल्क देना होगा। जिले में करीब 5 हजार से अधिक वाहन ऐसे है जिनका पंजीकरण होना बाकी है। जिसके बाद संभागीय परिवहन कार्यालय के अधिकारी वाहन मालिकों से बचे हुए दिनों में पंजीकरण कराने …

बरेली, अमृत विचार। 1 अप्रैल से 15 साल पुराने वाहनों का दोबारा पंजीकरण कराने पर वाहन मालिकों को आठ गुना अधिक शुल्क देना होगा। जिले में करीब 5 हजार से अधिक वाहन ऐसे है जिनका पंजीकरण होना बाकी है। जिसके बाद संभागीय परिवहन कार्यालय के अधिकारी वाहन मालिकों से बचे हुए दिनों में पंजीकरण कराने की अपील कर रहे है।

सरकार की तरफ से एक अप्रैल से कई चीजों में बदलाव होने जा रहा है। परिवहन विभाग ने एक अप्रैल से 15 साल पुराने वाहनों का दोबारा पंजीकरण कराने के लिए नई दरें लागू करने का निर्णय लिया है। ऐसे में वाहन मालिकों पर अगले माह से बोझ बढ़ना शुरू हो जाएगा।

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने 15 साल पुराने वाहन चलाने वालों से संपर्क कर एक अप्रैल से पहले पंजीकरण कराने के लिए जागरूक करना शुरू कर दिया है ताकि उन्हें अतिरिक्त शुल्क जमा करने से बचाया जा सके। परिवहन कार्यालय में भी पंजीकरण कराने वालों की भीड़ बढ़ना शुरू हो गई है। जिले में 55 हजार से अधिक वाहन है जिनकी समय सीमा 15 साल पूरी हो चुकी है।

अभी तक पंजीकरण कराने के लिए कार के लिए 600 रुपए देने होते थे। मगर अब 1 अप्रैल से इसके लिए 5000 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वही बाइक का शुल्क 300 रुपये से बढ़कर 1000 और ट्रक और बस का 1500 से बढ़कर 12500 रुपये हो जाएगा। एआरटीओ प्रशासन मनोज सिंह ने बताया कि 1 अप्रैल से 15 साल पुरान वाहनों का पंजीकरण कराने पर अधिक रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इसलिए बचे हुए दिनों में वाहन मालिक अपने वाहनों का पंजीकरण करा ले।

ये भी पढ़ें-

बरेली: इमरजेंसी में आया संक्रमित मरीज, 5 मिनट में वार्ड में शिफ्ट

 

संबंधित समाचार