शिवपाल की नाराजगी के चलते टली सपा गठबंधन दल की बैठक
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने गठबंधन दल की बैठक को शिवपाल सिंह यादव की नाराजगी के चलते टाल दिया। माना जा रहा है कि प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव का बैठक में आने को लेकर संशय के चलते पार्टी ने निर्णय लिया। फिलहाल सपा की ओर से बैठक न बुलाने पर विधानसभा में विधायक दल की …
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने गठबंधन दल की बैठक को शिवपाल सिंह यादव की नाराजगी के चलते टाल दिया। माना जा रहा है कि प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव का बैठक में आने को लेकर संशय के चलते पार्टी ने निर्णय लिया। फिलहाल सपा की ओर से बैठक न बुलाने पर विधानसभा में विधायक दल की शपथ ग्रहण कार्यक्रम बताया जा रहा है।
समाजवादी पार्टी ने 26 मार्च को विधायक दल की बैठक बुलाई थी। इस बैठक के लिए पार्टी कार्यालय से सभी नवनिर्वाचित विधायकों के पास फोन गया था लेकिन शिवपाल सिंह यादव के पास कोई फोन नहीं गया और न उन्हें बैठक में बुलाया गया। जबकि वह सपा के चिन्ह पर चुनाव लड़कर विधायक बने हैं। इस पर शिवपाल ने नाराजगी जाहिर की थी और कहा था कि सभी विधायकों को पार्टी कार्यालय से फोन किया गया, लेकिन मुझे कोई फोन नहीं आया। मैं सपा के विधायकों की बैठक में नहीं जा रहा हूं और इसके बाद वह लखनऊ से सीधा इटावा चले गए। वहां पर भी उन्होंने अपनी नाराजगी जताईं।
शिवपाल फिर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वहां पर उन्होंने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मिले और आशीर्वाद लिया। माना जा रहा है कि वहां पर उन्होंने सपा के विधायक दल की बैठक में न बुलाये जाने की बात बताई। इस बीच सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि 28 मार्च को सहयोगी दलों की बैठक बुलाई गई थी। उसमें शिवपाल सिंह यादव सहित अन्य लोगों को आमंत्रित किया गया लेकिन सोमवार को सभी विधायकों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जाने के कारण यह बैठक स्थगित कर दी गई है।
यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: सुमित हृदयेश बोले- जनमुद्दों को सदन में उठाकर करुंगा हल्द्वानी का विकास
