बरेली: उत्तराखंड सांस्कृतिक समाज के अध्यक्ष बने आरसी पंत
बरेली, अमृत विचार। उत्तराखंड सांस्कृतिक समाज का सोमवार को राजेन्द्र नगर में 40वां वार्षिक अधिवेशन हुआ। जिसमें नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। अधिवेशन में उत्तराखंड सांस्कृतिक समाज से जुड़े पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आरम्भ करते हुए सांस्कृतिक समाज के सचिव मोहन चन्द्र पाठक ने गत वर्ष के कार्यों का विवरण देते हुए …
बरेली, अमृत विचार। उत्तराखंड सांस्कृतिक समाज का सोमवार को राजेन्द्र नगर में 40वां वार्षिक अधिवेशन हुआ। जिसमें नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। अधिवेशन में उत्तराखंड सांस्कृतिक समाज से जुड़े पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आरम्भ करते हुए सांस्कृतिक समाज के सचिव मोहन चन्द्र पाठक ने गत वर्ष के कार्यों का विवरण देते हुए प्रगति आख्या प्रस्तुत की।
आय व व्यय का भी विवरण दिया। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें प्रेम शंकर जोशी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।चुनाव में सर्वसम्मति से अध्यक्ष के पद पर आरसी पंत, उपाध्यक्ष के पद पर पीएस जीना एवं डा हरीश भटट्, महामंत्री के पद पर एमसी पाठक तथा संयोजक के पद पर डीडी बेलवाल का चयन किया गया।
समाज में उपमंत्री की जिम्मेवारी उमेश तिवारी, कोषाध्यक्ष नवल पाठक, भण्डार सचिव भुवन जोशी, लेखा परीक्षक-प्रथम केसी पंत तथा लेखा परीक्षक-द्वितीय पर गोकुलानन्द पाठक का चयन हुआ। कानूनी सलाहकार की जिम्मेवारी गिरीश पाण्डे, संगठन मंत्री घनश्याम पाण्डे, सांस्कृतिक मंत्री मुरारी लाल शाह तथा सांस्कृतिक उप मंत्री राजेन्द्र पाठक को चुना गया।
इस अवसर पर जमुना प्रसाद डिग्री कालेज के निदेशक डा मनोज कांडपाल, इफ्को आंवला के कैलाश पंत, आनन्द सिंह भण्डारी, राजू पाठक, प्रकाश पाठक, दीप जोशी, नंदाबल्लभ पाठक आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें-
