आगरा: ताजमहल में बिना टिकट एंट्री को लेकर पुलिस और एएसआई कर्मियों में हुई मारपीट, अव्यवस्थाओं पर बोले अधिकारी
आगरा। स्मारकों पर पर्यटकों को सुविधाएं देने की बजाए वसूली का काम चल रहा है। स्मारकों पर ऑनलाइन टिकट के जरिए ब्लैक चल रही है। सुविधा शुल्क लेकर प्री-वेडिंग शूट कराया जा रहा है। जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान भी हो रहा है। अधीक्षक पुरात्तव विभाग आरके पटेल का कहना है कि महताब बाग …
आगरा। स्मारकों पर पर्यटकों को सुविधाएं देने की बजाए वसूली का काम चल रहा है। स्मारकों पर ऑनलाइन टिकट के जरिए ब्लैक चल रही है। सुविधा शुल्क लेकर प्री-वेडिंग शूट कराया जा रहा है। जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान भी हो रहा है।
अधीक्षक पुरात्तव विभाग आरके पटेल का कहना है कि महताब बाग में प्री-वेडिंग शूट की उन्हें जानकारी नहीं है। वो खुद औचक निरीक्षण कर हालात जानेंगे। सभी टिकट ऑनलाइन हैं। एक बार स्कैन होने के बाद ये टिकट बेकार हो जाते हैं। ऐसे में टिकट ब्लैक होने की बात बिल्कुल गलत है। किसी भी विभाग के कर्मचारियों के कहने पर ताजमहल में बिना टिकट एंट्री नहीं होने दी गई है। इसी कारण ये विवाद हुआ है।
सोमवार दोपहर ताजमहल में पांच लोगों की मुफ्त एंट्री नहीं होने पर ताज सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों और पुरातत्व विभाग के कर्मियों में मारपीट हो गई। नोक-झोंक के वीडियो वायरल भी हुए हैं।
आगरा के महताब बाग, ग्यारह सीढ़ी, दशहरा घाट, एत्माउद्दौला और सिकंदरा आदि स्मारकों पर तमाम लोग प्री-वेडिंग शूट कराने के लिए आ रहे हैं। स्मारकों पर इस तरह की गतिविधि के लिए स्टाफ 500 से 5000 रुपए तक की उगाही कर रहा है।
ताजमहल समेत सभी स्मारकों की टिकट वर्तमान में ऑनलाइन बिक रही हैं। स्मारकों के गेट पर क्यूआर कोड स्कैन करने के लिए बारकोड स्टैंडी लगाईं गई हैं। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी ये है कि सभी स्मारकों के गेट पर इंटरनेट की परेशानी है। पर्यटकों के टिकट बुक नहीं हो पाते हैं। इसका फायदा उठा करके साइबर कैफे से टिकट बुक करवाकर उसे महंगे दामों में बेच रहे हैं।
पढ़ें- बुलडोजर के खौफ से यूपी में 2 सप्ताह में 50 से अधिक अपराधियों ने किया सरेंडर
