वाराणसी: स्टेशनों के बीच निर्माण कार्य के चलते एक दर्जन ट्रेनों का हुआ रूट डायवर्जन, जानें किन गाड़ियों का बदला रास्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल स्थित फेफना- चितबड़ागांव- ताजपुर डेहमा- करीमुद्दीनपुर स्टेशनों के मध्य प्री-नान इंटरलॉक और नान इंटरलॉक कार्य के चलते इस रेलवे मार्ग से गुजरने वाली गाड़ियों का संचालन प्रभावित रहेगा। इसमें गाड़ी संख्या 05445/05446 छपरा- वाराणसी सिटी- छपरा 3 अप्रैल तक निरस्त रहेगी। जबकि गाड़ी संख्या – 05170 वाराणसी सिटी- बलिया 30 …

वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल स्थित फेफना- चितबड़ागांव- ताजपुर डेहमा- करीमुद्दीनपुर स्टेशनों के मध्य प्री-नान इंटरलॉक और नान इंटरलॉक कार्य के चलते इस रेलवे मार्ग से गुजरने वाली गाड़ियों का संचालन प्रभावित रहेगा।

इसमें गाड़ी संख्या 05445/05446 छपरा- वाराणसी सिटी- छपरा 3 अप्रैल तक निरस्त रहेगी। जबकि गाड़ी संख्या – 05170 वाराणसी सिटी- बलिया 30 मार्च से और गाड़ी संख्या – 05159 बलिया-वाराणसी सिटी को भी 31 मार्च से 3 अप्रैल तक निरस्त रखा गया है।

जानें किन गाड़ियों का बदला रास्ता

  • गाड़ी संख्या 12562 स्वतंत्रता सेनानी-एक्सप्रेस 29,30: मार्च व दो अप्रैल को परिवर्तित मार्ग औड़िहार- मऊ- फेफना के रास्ते
  • गाड़ी संख्या 15054 – लखनऊ छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस – 30, 31 मार्च व 1 अप्रैल को औड़िहार-मऊ- फेफना के रास्ते
  • गाड़ी संख्या 14008 – आनन्दविहार टर्मिनस रक्सौल एक्सप्रेस 29 और 31 मार्च को परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ फेफना के रास्ते
  • गाड़ी संख्या 15232 गौड़िया- बरौनी एक्सप्रेस 29 मार्च व 2 अप्रैल को परिवर्तित मार्ग औड़िहार मऊ- फेफना के रास्ते
  • गाड़ी संख्या 14018 आनंदविहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस 30 मार्च को परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ- फेफना के रास्ते
  • गाड़ी संख्या 20503 डिब्रूगढ़- नई दिल्ली – राजधानी एक्सप्रेस 29 से 30 मार्च
  • गाड़ी संख्या 20505 डिब्रूगढ़- नई – दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 1 अप्रैल को फेफना – मऊ – औड़िहार से – रवाना होगी
  • गाड़ी संख्या 11033 – पुणे- दरभंगा एक्सप्रेस 30 मार्च को औड़िहार मऊ फेफना
  • एक अप्रैल को गाड़ी संख्या – 11034 दरभंगा पुणे एक्सप्रेस फेफना मऊ – वाया औड़िहार के रास्ते चलेगी

पढ़ें- देवरिया: डॉक्टर ने स्वास्थ्य विभाग पर लगाए गंभीर आरोप, एक ट्वीट से उड़ाई महकमे की नींद

संबंधित समाचार