बहराइच: पंजाब में हुए सड़क हादसे में जिले के युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। बौंडी थाना क्षेत्र के दीवान बाग निवासी युवक की पंजाब में सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना घर पहुंची तो बच्चे और परिवार के लोग विलखने लगे। बता दें, जिले के बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम दीवान बाग निवासी राम निवास कश्यप (35) पुत्र कन्हैया लाल मजदूर था। वह पंजाब के जालंधर में …

बहराइच। बौंडी थाना क्षेत्र के दीवान बाग निवासी युवक की पंजाब में सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना घर पहुंची तो बच्चे और परिवार के लोग विलखने लगे। बता दें, जिले के बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम दीवान बाग निवासी राम निवास कश्यप (35) पुत्र कन्हैया लाल मजदूर था। वह पंजाब के जालंधर में मजदूरी करता था। अभी एक माह पूर्व ही वह जालंधर गया था।

मजदूरी करके कमरे पर जाते समय सोमवार को मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे रामनिवास की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। मालूम हो कि राम निवास घर में अकेला ही कमाने वाला था। उसके चार पुत्र और दो पुत्रियां हैं।

पढ़ें- किसान विरोधी केंद्र और तेलंगाना सरकार के खिलाफ हमारा संघर्ष रहेगा जारी: राहुल गांधी

संबंधित समाचार