प्रयागराज: आज से इलाहाबाद हाईकोर्ट में काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर शुरू होगी नियमित सुनवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। मंगलवार यानी 29 मार्च से काशी विश्वनाथ और ज्ञानवापी मस्जिद विवाद को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू होगी। ये याचिकाएं अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद की ओर से दाखिल की गई हैं। इनकी सुनवाई जस्टिस प्रकाश पाडिया की एकल पीठ करेगी। विश्वेश्वर नाथ मंदिर की तरफ से वकील विजय शंकर रस्तोगी ने अतिरिक्त लिखित बहस …

प्रयागराज। मंगलवार यानी 29 मार्च से काशी विश्वनाथ और ज्ञानवापी मस्जिद विवाद को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू होगी। ये याचिकाएं अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद की ओर से दाखिल की गई हैं। इनकी सुनवाई जस्टिस प्रकाश पाडिया की एकल पीठ करेगी।

विश्वेश्वर नाथ मंदिर की तरफ से वकील विजय शंकर रस्तोगी ने अतिरिक्त लिखित बहस दाखिल की। उन्होंने कहा कि याची ने सीपीसी के आदेश 7 नियम 11 डी के तहत वाद की पोषणीयता पर आपत्ति अर्जी दाखिल की थी, लेकिन उस पर बल न देकर जवाबी हलफनामा दाखिल किया है।

बता दें कि हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद के संपूर्ण परिसर के सर्वेक्षण पर रोक लगा रखी है। वाराणसी की एक अदालत ने 8 अप्रैल, 2021 को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का समग्र भौतिक सर्वेक्षण कराने के लिए आदेश दिया था। कोर्ट ने दो हिंदू, दो मुस्लिम सदस्यों और एक पुरातत्व विशेषज्ञ की पांच सदस्यीय समिति गठित करने का आदेश दिया था।

पढ़ें- वाराणसी: स्टेशनों के बीच निर्माण कार्य के चलते एक दर्जन ट्रेनों का हुआ रूट डायवर्जन, जानें किन गाड़ियों का बदला रास्ता

संबंधित समाचार