गाजियाबाद: एक अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीद, ऑनलाइन पंजीकरण कराना जरूरी
गाजियाबाद। गेहूं खरीद के संबंध में जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम राकेश कुमार सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक किसान को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) प्राप्त होना चाहिए। इस साल गेहूं का समर्थन मूल्य 2015 रुपए कुंतल निर्धारित किया गया है। गेहूं खरीद एक …
गाजियाबाद। गेहूं खरीद के संबंध में जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम राकेश कुमार सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक किसान को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) प्राप्त होना चाहिए। इस साल गेहूं का समर्थन मूल्य 2015 रुपए कुंतल निर्धारित किया गया है। गेहूं खरीद एक अप्रैल से प्रारंभ होगी।
इस बार भी गेहूं खरीद प्रक्रिया ऑनलाइन एवं ई-पॉप मशीन (इलेक्ट्रॉनिक प्वांइट ऑफ परचेज) के माध्यम से होगी। गेहूं का भुगतान किसानों को उनके बैंक खाते में भेजा जाएगा। जिन किसानों ने पिछले साल गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण कराया था, उन्हें इस बार नए सिरे से पंजीकरण की जरूरत नहीं है। पुराने पंजीकरण में ही संशोधन करके वह पुन: लॉक कर सकते हैं।
सरकारी केंद्र पर गेहूं बेचने से पहले किसानों को खाद्य विभाग के पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के लिए ओटीपी किसान के मोबाइल नंबर पर आएगा। पंजीकरण के दौरान किसान को खतौनी में दर्ज नाम को एकदम सही लिखवाना होगा। इसके साथ आधार कार्ड में लिखे नाम, संख्या आदि जानकारियों को भी हूबहू भरना होगा।
पढ़ें- बोरिस बेकर ने अदालत को अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में बताया, किए गए थे दिवालिया घोषित
