फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग हुई पूरी, आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुबंई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर लंबे समय से अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में लगे हुए थे। एक बार फिर फिल्म से जुड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म ब्रह्मास्त्र से जुड़े कई पोस्टर सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहते हैं। दरअसल, फिल्म ब्रह्मास्त्र के पैचवर्क के लिए …

मुबंई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर लंबे समय से अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में लगे हुए थे। एक बार फिर फिल्म से जुड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म ब्रह्मास्त्र से जुड़े कई पोस्टर सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहते हैं। दरअसल, फिल्म ब्रह्मास्त्र के पैचवर्क के लिए पिछले दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट वाराणसी पहुंचे थे।

फिल्म की शूटिंग के लिए बॉलीवुड स्टार इन दिनों बनारस में नजर आ रहे है। जहां इन पर फिल्म में आने वाले गाने की कुछ हिस्सों की शूटिंग की जा रही थी। वहीं अब आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए शूटिंग रैप-अप होने की जानकारी दी है।

आल्या ने फोटो और वीडियों सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वाराणसी में मंदिर के साथ मां गंगा के तट पर दोनो स्टार नजर आएं है। आल्या ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘और अंत में… यह रैप-अप है! ब्रह्मास्त्र पर अपना पहला शॉट लेने के 5 साल बाद, हमने आखिरकार अपना आखिरी शॉट फिल्माया है! बिल्कुल अविश्वसनीय, चुनौतीपूर्ण, जीवन भर की यात्रा !!!’।

आपको बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग फरवरी 2018 में शुरू हुई थी। इसके  बाद जून और फिर सितंबर 2019 में फिल्म की वाराणसी में शूटिंग की गई थी। इस फिल्म के जरिए पहली बार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे। फिल्म में दोनों के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, अक्किनेनी नागार्जुन नजर आएंगे। फिल्म रिलीज की तारीख 9 सितंबर, 2022 बताई गई है।

संबंधित समाचार