राजस्थान के युवक का शव नैनीताल की झील में मिला, सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। तल्लीताल क्षेत्र में डांठ के समीप मंगलवार सुबह युवक का शव झील में उतराता देख सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त दुर्गापुर हरिनगर नैनीताल निवासी राहुल (21) पुत्र गरीबदास के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, युवक का शव नाव की मदद से फांसी गधेरे क्षेत्र में झील से बाहर निकाला गया। …

नैनीताल, अमृत विचार। तल्लीताल क्षेत्र में डांठ के समीप मंगलवार सुबह युवक का शव झील में उतराता देख सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त दुर्गापुर हरिनगर नैनीताल निवासी राहुल (21) पुत्र गरीबदास के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार, युवक का शव नाव की मदद से फांसी गधेरे क्षेत्र में झील से बाहर निकाला गया। कपड़ों की तलाशी लेने पर पुलिस को जेब से मोबाइल मिला, लेकिन मौके पर मौजूद भीड़ में से एक युवक ने शव की शिनाख्त राहुल के रूप में की। राहुल के पिता गरीबदास ने पूछताछ में बताया कि वह मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं और काफी समय से दुर्गापुर में रह रहे हैं।

गरीब दास के अनुसार, एक सप्ताह पूर्व राहुल पैसे लेकर सामान खरीदने दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन उसके बाद से उसका पता नहीं चल पा रहा था। तभी से उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। वहीं, थानाध्यक्ष रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि युवक की मौत प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

संबंधित समाचार