राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने नड्डा से की मुलाकात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के कुछ दिनों बाद राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की। उनकी इन मुलाकातों को कांग्रेस शासित राजस्थान में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की कमजोरियों को दुरुस्त करने के …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के कुछ दिनों बाद राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की। उनकी इन मुलाकातों को कांग्रेस शासित राजस्थान में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की कमजोरियों को दुरुस्त करने के भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रयासों के रूप में देखा जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नड्डा ने राजे से राजस्थान में पार्टी से जुड़े मामलों को लेकर चर्चा की और उनकी राय जानी। राजस्थान में राजे के नेतृत्व में चुनाव लड़कर भाजपा दो बार सत्ता हासिल कर चुकी है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से वसुंधरा की मुलाकात अहम मानी जा रही है क्योंकि ऐसा माना जा रहा था कि पिछले कुछ वर्षों से राजे पार्टी की गतिविधियों में कम दिलचस्पी दिखा रही थीं।

बहरहाल, राजस्थान के लोकप्रिय नेताओं में आज भी वसुंधरा राजे का नाम शुमार होता है और वह राज्य में भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर राजे ने आठ मार्च को राजस्थान में एक रैली की थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे थे और भाजपा के नेता भी शामिल हुए थे। हाल ही में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोहों में भी राजे को आमंत्रित किया गया था।

 

इसे भी पढ़ें-

‘विघटन और वैमनस्य’ को बढ़ावा देने वाले ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर कर माफ कर रहे हैं- थरूर

संबंधित समाचार