अयोध्या: फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार, दो साल से चल रही थी फरार
मिल्कीपुर/अयोध्या। दो साल से फरार चल रही 25 हजार की ईनामी शातिर महिला को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। फर्जी कंपनी के जरिए लोगों की गाढ़ी कमाई के करोड़ों रुपये हड़पने की आरोपी महिला को पुलिस टीम ने पकड़ा। कुमारगंज थानाध्यक्ष वीर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र सहित विभिन्न जनपदों में पोंजी …
मिल्कीपुर/अयोध्या। दो साल से फरार चल रही 25 हजार की ईनामी शातिर महिला को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। फर्जी कंपनी के जरिए लोगों की गाढ़ी कमाई के करोड़ों रुपये हड़पने की आरोपी महिला को पुलिस टीम ने पकड़ा। कुमारगंज थानाध्यक्ष वीर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र सहित विभिन्न जनपदों में पोंजी अनीबुलियम आईविजन नामक फर्जी कम्पनी बनाकर लोगों का रुपया जमा कराने वाली कंपनी क्षेत्रवासी लोगों का धन दोगुना करने का झांसा देकर निवेश कराने के बाद फरार हो गई थी।
जिसके बाद निवेशकर्ताओं ने कंपनी की कथित वाइस चेयरमैन मंजू कौशल पत्नी कन्हैया कौशल निवासी कस्बा कुमारगंज पर धोखाधड़ी सहित गंभीर आपराधिक धाराओं में केस दर्ज कराया था। जनपद ही नहीं प्रदेश के विभिन्न थानों में दर्ज हुए धोखाधड़ी सहित गंभीर आपराधिक धाराओं के मुकदमों में वांछित महिला काफी दिनों से फरार चल रही थी, जिसकी गिरफ्तारी के लिए क्षेत्राधिकारी आरके श्रीवास्तव व थानाध्यक्ष वीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर दी गई थी। बताया जाता है कि मंगलवार को पुलिस टीम को महिला के पिठला बार्डर पर मौजूद होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस को देख शातिर महिला भागने लगी। पुलिस टीम में मौजूद महिला कांस्टेबलों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। एसओ ने बताया कि जिले के कुमारगंज और तारुन थाने के अतिरिक्त अन्य जिलों में महिला के विरुद्ध धोखाधड़ी, ठगी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं। वांछित शातिर अपराधी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम पकड़ी गई अपराधी महिला को थाने ले आई। जहां उसके विरुद्ध विभिन्न जनपदों के थानों में दर्ज धोखाधड़ी सहित गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें:-Amazon Prime: हाईकोर्ट ने तांडव Web Series के मामले में अग्रिम जमानत की अर्जी को किया मंजूर
