लखनऊ: सीवर सफाई के दौरान दो कर्मियों की मौत, महापौर ने किया मुआवजे का ऐलान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के सआदत गंज क्षेत्र में मंगलवार को सीवर सफाई के दौरान दो सफाई कर्मियों की मौत पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख का मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं, साथ ही सफाई कर्मियों को सेफ्टी इक्विपमेंट ना देने वाले जिम्मेदारों पर एफआईआर दर्ज करने की बात कही है। दरअसल, …

लखनऊ। राजधानी के सआदत गंज क्षेत्र में मंगलवार को सीवर सफाई के दौरान दो सफाई कर्मियों की मौत पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख का मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं, साथ ही सफाई कर्मियों को सेफ्टी इक्विपमेंट ना देने वाले जिम्मेदारों पर एफआईआर दर्ज करने की बात कही है।

दरअसल, राजधानी के सआदत गंज में आज सीवर लाइन साफ कर रहे 2 कर्मचारियों की जहरीली गैस के चपेट में आने के कारण मौत हो गई। मंगलवार को सीवर टैंक की सफाई करने गए चार कर्मचारी जहरीली गैस की चपेट में आ गए,जिसमें से 2 कर्मचारियों की मौत हो गई,जबकि अन्य दो कर्मचारियों का इलाज चल रहा है।

सआदतगंज के गुलाब नगर क्षेत्र में सीवर लाइन की सफाई का काम चल रहा था, इसी दौरान कार्यदाई संस्था के संविदा पर तैनात सफाई कर्मी सीवर टैंक में उतर कर सफाई करने लगे, बताया जा रहा है कि इसी दौरान जहरीली गैस की चपेट में आकर चारों की तबीयत बिगड़ गई,इसी बीच एक सफाई कर्मी ने शोर मचाना शुरू किया।

जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने दो लोगों कर्मियों को खींच कर बाहर निकाल लिया, जबकि दो अन्य सफाई कर्मी सीवर टैंक में ही बेहोश हो गए। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंक में फंसे सफाई कर्मियों को निकालकर आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिन सफाई कर्मियों की मौत हुई हैं,उनके नाम पुरन व करन बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: इंटरार्क कंपनी ने 1000 कर्मचारियों को बनाया बेरोजगार…कुछ तो करो सरकार

संबंधित समाचार