हल्द्वानी: शराब पीकर हंगामा करने वाले दरोगा का तबादला
हल्द्वानी, अमृत विचार। शराब पीकर हंगामा करने वाले चौकी इंचार्ज को निलंबित करने के बाद अब उसका गैर जनपद में तबादला कर दिया गया है। बता दें कुछ दिन पूर्व तत्कालीन हीरानगर चौकी प्रभारी ललित कुमार पांडे ने शराब पीने के बाद जमकर हुड़दंग किया था। उन्होंने चौकी में पहले सिपाहियों से बदसलूकी की और …
हल्द्वानी, अमृत विचार। शराब पीकर हंगामा करने वाले चौकी इंचार्ज को निलंबित करने के बाद अब उसका गैर जनपद में तबादला कर दिया गया है।
बता दें कुछ दिन पूर्व तत्कालीन हीरानगर चौकी प्रभारी ललित कुमार पांडे ने शराब पीने के बाद जमकर हुड़दंग किया था। उन्होंने चौकी में पहले सिपाहियों से बदसलूकी की और फिर जब उन्हें रोकने के लिए अधिकारी पहुंचे तो उनसे भी अभद्र व्यवहार किया। इतना ही नहीं नशे में बेकाबू दरोगा ललित को जब मेडिकल के लिए बेस अस्पताल ले जाया गया तो उसने वहां भी हंगामा काटा।
इसके बाद एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देश पर ललित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। इस मामले में एसएसपी ने बताया कि ललित का अब चंपावत जिले में तबादला कर दिया गया है। बता दें कि ललित ने पहले भी अपने तबादले की गुहार लगाई थी।
