लखनऊ: किशोरी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने वाले आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। गोसाईंगंज पुलिस ने गलत नीयत से किशोरी (16) को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के आरोप में सुशान्त गोल्फ सिटी के रानीखेड़ा निवासी मोहित व गोसाईंगंज के गंगाखेड़ा निवासी पंकज को गिरफ्तार किया है। इनके दो अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं किशोरी को मेडिकल के …

लखनऊ। गोसाईंगंज पुलिस ने गलत नीयत से किशोरी (16) को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के आरोप में सुशान्त गोल्फ सिटी के रानीखेड़ा निवासी मोहित व गोसाईंगंज के गंगाखेड़ा निवासी पंकज को गिरफ्तार किया है। इनके दो अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया।

इंस्पेक्टर गोसाईगंज शैलेंद्र गिरी ने बताया कि गत शनिवार रात करीब दो बजे किशोरी शौच के लिए घर से बाहर निकली थी तो मोहित, पंकज और उनके दो अन्य साथियों ने मिलकर धोखे से उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। किशोरी अगले दिन सुबह गांव के बाहर बेहोशी की हालत में मिली। होश में आने पर किशोरी ने परिजनों का आपबीती बताई।

पढ़ें- रामपुर : सैफनी में रुई के कारखाने में लगी आग, लाखों का माल जलकर राख

संबंधित समाचार