बरेली: होली पर पत्नी गई मायके, पति ने फंदा लगाकर दी जान, सर्राफ कारोबारी था मृतक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में किराए के मकान में रह रहे एक 30 वर्षीय युवक ने मंगलवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद शव को फंदे से उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मृतक के …

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में किराए के मकान में रह रहे एक 30 वर्षीय युवक ने मंगलवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद शव को फंदे से उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मृतक के परिजनों का आरोप है कि उनकी बहु बेटे से काफी लड़ती झगड़ती थी। जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि होली से वह अपने मायके में ही है।

सर्राफ व्यापारी था मृतक
दरअसल, घटना बहेड़ी के केशव पुरम मोहल्ले की है। जहां बीते करीब एक साल से किराए के मकान में रहने वाले 30 वषी्रय सौरभ रस्तोगी ने पंखे से रस्सी के सहारे लटकर आत्महत्या कर ली। मकान मालिक से पूछताछ में पता चला कि सौरभ मूल रूप से बदायूं का रहने वाला था। वह बहेड़ी में रहकर सर्राफ का काम किया करता था। मृतक सौरभ की पत्नी शिल्पी भी उसी के साथ रहती थी। मगर होली के त्योहार पर वह अपने मायके चली गई और अभी तक लौटकर नहीं आई थी। सौरभ के एक बच्चा भी है। जब सौरभ की आत्महत्या की सूचना परिवार वालों को दी गई तो उन्होंने सौरभ की पत्नी शिल्पी पर लड़ाई झगड़ा और कलह-क्लेश करने का आरोप लगाया है।

मकान मालिक ने देखा फंदे से लटका हुआ
पुलिस के मुताबिक, जब शाम को सौरभ घर आया तो देर रात तक उसकी स्कूटी घर के बाहर ही खड़ी रही। वैसे हर दिन वह घर आने के बाद अपनी स्कूटी को अंदर कर लिया करता था। मगर मंगलवार को उसने स्कूटी अंदर नहीं की। जिस पर मकान मालिक ने सौरभ को आवाज लगाई। मगर उसने कोई जबाव नहीं दिया। कई आवाजें लगाने के बाद भी जब सौरभ का जबाव नहीं आया तो उन्होंने कमरे में जाकर देखा। कमरे में पहु़ंचते ही मकान मालिक चौंक गए। सौरभ पंखे से लटका हुआ था। आनन फानन में उन्होंने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें- बहराइच: पुलिस के निकलते ही दबंगों ने घर में घुसकर मासूम समेत अन्य पर किया हमला, पांच घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव