भूमि पेडनेकर अप्रैल में शुरू करेंगी ‘द लेडी किलर’ की शूटिंग, अर्जुन कपूर के साथ बनाएंगी जोड़ी
मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपनी आने वाली फिल्म ‘द लेडी किलर’ की शूटिंग अप्रैल में शुरू करेंगी। फिल्म में भूमि के साथ अर्जुन कपूर नजर आएंगे। यह पहली बार होगा जब दोनों एक-दूसरे के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए दिखाई देंगे। View this post on Instagram A post shared by Bhumi …
मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपनी आने वाली फिल्म ‘द लेडी किलर’ की शूटिंग अप्रैल में शुरू करेंगी। फिल्म में भूमि के साथ अर्जुन कपूर नजर आएंगे। यह पहली बार होगा जब दोनों एक-दूसरे के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए दिखाई देंगे।
सस्पेंस ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में निर्माता फैंस को एक छोटे शहर के प्लेबॉय की कहानी से रूबरू कराएंगे। इस फिल्म में अर्जुन कपूर एक छोटे शहर के प्ले ब्वॉय का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। ‘द लेडी किलर’ भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और शैलेश आर सिंह द्वारा निर्मित है।
इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का निर्देशन अजय बहल कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण कर्मा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर गुलशन कुमार और टी-सीरीज के बैनर तले किया जा रहा है।
‘द लेडीकिलर’ के अलावा, भूमि ,अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘भीड़’, शशांक खेतान की ‘गोविंदा आला रे’, अक्षय कुमार-स्टारर ‘रक्षा बंधन’, सुधीर मिश्रा की ‘अफवा’ और गौरी खान की ‘भक्षक’ में नजर आयेंगी ।
