IPL 2022: राजस्थान को चीयर करती दिखीं युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री, हसीन अंदाज ने लूट लिया फैंस का दिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) के मौजूदा सत्र में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया। राजस्थान रॉयल्स ने ये मैच 61 रन से अपने नाम किया। मैच में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने हैदराबाद की पारी को जमने ही नहीं दिया और …

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) के मौजूदा सत्र में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया। राजस्थान रॉयल्स ने ये मैच 61 रन से अपने नाम किया। मैच में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने हैदराबाद की पारी को जमने ही नहीं दिया और 22 रन देकर 3 विकेट झटके। इस दौरान चहल की पत्नी धनश्री स्टैंड से अपने पति को जमकर चीयर करतीं नजर आईं। जब चहल ने अपना पहला विकेट लिया तो धनश्री ऐसी झूमीं कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

हसीन अंदाज ने लूट लिया फैंस का दिल
पूरे मैच के दौरान धनश्री स्टैंड में मौजूद रहीं और पोज देती हुईं नजर आईं। पिंक टॉप और वाइट पैंट में वह बेहद हसीन दिख रही थीं। राजस्थान रॉयल्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर धनश्री की फोटो शेयर की, जिसमें वह सेल्फी लेती हुई नजर आईं। बता दें कि धनश्री पति को चीयर करने के लिए अक्सर स्टेडियम दिखती रहती हैं। पेशे से कोरियाग्राफर धनश्री सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनके तमाम फोटो और वीडियोज के मिलियंस में व्यूज हैं।

सोशल मीडिया पर काफी फेमस
धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। वह समय समय पर अपनी वीडियो ओर फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं। टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज चहल आईपीएल में पहली बार राजस्थान की ओर से खेल रहे हैं। पिछले सीजन चहल रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेले थे। आरसीबी ने आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में चहल को रीटेन नहीं किया था।

प्रोफेशनल डांसर हैं धनश्री
धनश्री वर्मा प्रोफेशनल डांसर हैं और उनका डांस से रिलेटेड एक यूट्यूब चैनल भी है। धनश्री अपने चैनल पर बॉलीवुड गानों को रीक्रिएट करती हैं। इसके अलावा वह हिप-हॉप की ट्रेनिंग भी देती हैं। धनश्री ने साल 2014 में डीवाई पाटिल डेंटल कॉलेज नवी मुंबई से पढ़ाई पूरी की है। आए दिन चहल और उनकी वाइफ धनश्री अपनी खूबसूरत फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। दोनों ने दिसंबर 2020 में शादी की थी।

दिसंबर 2020 में हुई थी चहल-धनश्री की शादी
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी वाइफ धनश्री वर्मा काफी चर्चित कपल हैं। युजवेंद्र चहल और धनश्री ने पिछले ही साल दिसंबर 2020 में शादी की थी।

ये भी पढ़ें : IPL 2022: राजस्थान ने जीत के साथ खोला अपना खाता, हैदराबाद को 61 रनों से दी मात

संबंधित समाचार