Miami Open : क्वार्टर फाइनल में रोहन बोपन्ना और डेनिस शापोवालोव की जोड़ी हारीं, मियामी ओपन से हुए बाहर
मियामी। भारत के रोहन बोपन्ना और कनाडा के उनके जोड़ीदार डेनिस शापोवालोव पुरुष युगल के क्वार्टर फाइनल में सीधे सेटों में हारकर मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गये। पिछले तीन साल से अधिकतर टूर्नामेंट में जोड़ी बनाकर खेल रहे बोपन्ना और शापोवालोव की जोड़ी अंतिम आठ के मैच में नीदरलैंड के वेस्ले कूलहोफ …
मियामी। भारत के रोहन बोपन्ना और कनाडा के उनके जोड़ीदार डेनिस शापोवालोव पुरुष युगल के क्वार्टर फाइनल में सीधे सेटों में हारकर मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गये। पिछले तीन साल से अधिकतर टूर्नामेंट में जोड़ी बनाकर खेल रहे बोपन्ना और शापोवालोव की जोड़ी अंतिम आठ के मैच में नीदरलैंड के वेस्ले कूलहोफ और ग्रेट ब्रिटेन के नील स्कूप्स्की की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी से 2-6, 1-6 से हार गई।
बोपन्ना और शापोवालोव की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी ने इससे पहले पिछले दौर में निकोला मेक्टिच और मेट पाविच की शीर्ष वरीयता प्राप्त क्रोएशियाई जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर उलटफेर किया था।
सानिया मिर्जा और कर्स्टन की जोड़ी भी हारीं
भारत की सानिया मिर्जा और कर्स्टन की जोड़ी को रूस की एकतरिना एलेग्जेंद्रोवा और चीन की यांग झाओझुआन की जोड़ी ने 6-3, 7-6 से मात दी। दोनों जोड़ियों ने एक-दूसरे को काफी अच्छी टक्कर दी और सानिया-कर्स्टन ने काफी अच्छा प्रदर्शन भी किया लेकिन रूसी-चीनी जोड़ी ने उनके 57 के मुकाबले 68 अंक कमाए।
ये भी पढ़ें : IPL 2022: राजस्थान को चीयर करती दिखीं युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री, हसीन अंदाज ने लूट लिया फैंस का दिल
