आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, पिकअप को कंटेनर ने रौंदा, पांच की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। मंगलवार देर रात टूंडला टोल प्लाजा के पास दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा देर रात करीब ढाई बजे का है। हादसे में दो किसानों समेत पांच की मौत हो गई। जसराना से आगरा मंडी जा रही मैक्स पिकअप गाड़ी को पीछे से आ रहे कंटेनर ने रौंद दिया। गाड़ी मालिक गंभीर रूप से घायल …

आगरा। मंगलवार देर रात टूंडला टोल प्लाजा के पास दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा देर रात करीब ढाई बजे का है। हादसे में दो किसानों समेत पांच की मौत हो गई। जसराना से आगरा मंडी जा रही मैक्स पिकअप गाड़ी को पीछे से आ रहे कंटेनर ने रौंद दिया। गाड़ी मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका आगरा में उपचार चल रहा है।

जसराना से एक मैक्स पिकअप आलू लेकर आगरा मंडी जा रही थी। गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया। चालक ने पंक्चर जुड़वाने के लिए टोल प्लाजा के समीप पंक्चर की दुकान पर गाड़ी खड़ी कर दी। मैक्स सवार सभी नीचे उतरकर खड़े हो गए थे। तभी पीछे तेज गति से आ रहे कंटेनर ने अनियंत्रित होकर मैक्स में टक्कर मार दी।

इंस्पेक्टर राजेश पांडे ने बताया कि शवों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे में पिकअप में सवार 19 वर्षीय राम बहादुर उर्फ छोटू पुत्र बीरबल सिंह, 17 वर्षीय राहुल पुत्र सत्यराम सिंह निवासीगण गांव नगला कन्हैया थाना जसराना और पंक्चर जोड़ने वाले 18 वर्षीय वली मोहम्मद पुत्र खुदा बख्श निवासी पोखर वाला मोहल्ला सादाबाद जनपद हाथरस की हो गई।

इनके अलावा मृतकों में राजेश कुमार लोधी (30) पुत्र कुंवर पाल व दशरथ लोधी (28) पुत्र रनवीर लोधी निवासीगण गांव बझेरा थाना सिरसागंज हैं। वहीं, मैक्स मालिक राजकुमार पुत्र हरपाल सिंह निवासी जसराना गंभीर रूप से घायल है। इनका आगरा में इलाज चल रहा है।

पढ़ें- देखें इंसानियत को शर्मसार करने वाला VIDEO,दिव्यांग को पति-पत्नी ने लाठी-डंडों से पीटा

संबंधित समाचार