बहराइच: बालीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मल्हीपुर की टीम ने जीता, मुख्य अतिथि ने किया सम्मान
बहराइच। रिसिया नगर में चल रहे बालीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच कैसरगंज और मल्हीपुर की टीम के बीच खेला गया। जिसमें मल्हीपुर की टीम ने फाइनल अपने नाम किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को अतिथि ने सम्मानित किया। रिसिया नगर में चल रहे डे नाइट बालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार रात को हुआ। मुख्य …
बहराइच। रिसिया नगर में चल रहे बालीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच कैसरगंज और मल्हीपुर की टीम के बीच खेला गया। जिसमें मल्हीपुर की टीम ने फाइनल अपने नाम किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को अतिथि ने सम्मानित किया।
रिसिया नगर में चल रहे डे नाइट बालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार रात को हुआ। मुख्य अतिथि महसी विधायक के प्रतिनिधि अखड़ प्रताप सिंह उर्फ गोलू और विशिष्ट अतिथि बीजेपी युवा नेता अंकित सिह रहे। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। फाइनल मैच कैसरगंज और श्रावस्ती के मल्हीपुर की टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले में मल्हीपुर टीम के खिलाड़ियों ने कैसरगंज की टीम को पराजित कर जीत हासिल की।
स्वर्गीय पूरनचंद स्याम साहू रामानंद मेमोरियल बाली बाल प्रतियोगिता के आयोजक मंडल ने मुख्य अतिथि अखड प्रताप सिंह उर्फ गोलू के द्वारा विजेता उप विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्य क्रम में आयोजक मंडल ने मुख्य अतिथि अखड प्रताप सिंह, बीजेपी युवा नेता अंकित सिह को कृष्ण कुमार अग्रहरि, चेयरमैन महमूद अहमद ने स्मर्थ चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्थानिए पत्रकारों एवं रेफरी एवं अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन राजेश निगम, डाक्टर राजू निगम, वीरेंद्र पाल सिंह, रामू लाल, विजय कुमार सिंह, इंद्र बहादुर सिंह, अमित शर्मा, नंद किशोर गुप्ता, उदय राज सिह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
पढ़ें-आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, पिकअप को कंटेनर ने रौंदा, पांच की मौत
