गौतम बुद्ध नगर: दिव्यांग युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। नोएडा में दिव्यांग के पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद, पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। जिसके बाद पिटाई करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ दिनों से सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली में एक दिव्यांग युवक की बेरहमी से …

गौतम बुद्ध नगर। नोएडा में दिव्यांग के पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद, पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। जिसके बाद पिटाई करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कुछ दिनों से सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली में एक दिव्यांग युवक की बेरहमी से पिटा जा रहा है। जहां पहले एक आदमी हाथ में लाठी ले कर युवक को मारता है, इसी दौरान एक महिला भी लाठी ले कर युवक की स्कूटी पर मारती है और उसे तोड़ देती है। दिव्यांग के साथ हुई घटना का वीडियो बना कर वायरल हो रहा है। वीडियो देख पुलिस ने मामले में सख्त एक्शन लेते हुए, पिटाई करने वालों को गिरफ्तार कर लिया।

जांच के बाद पुलिस ने बताया कि उलके मुताबिक यह पूरा मामला के मंगरौली गांव का है। जहां एक दिव्यांग अपनी स्कूटी से जा रहा था, लेकिन बीच रास्ते में एक आदमी ने उस पर हमला कर दिया। बाद में एक महिला ने भी पिटाई करने वाले व्यक्ति का साथ दिया। दंपत्ति ने पहले तो बेरहमी से दिव्यांग कि पिटाई की और फिर उसके बाद उसकी स्कूटी को भी तोड़ने लगे। दिव्यांग को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन दंपत्ति ने सबको अनसुना कर दिया। जिसका वीडियों मीडियां पर वायरल हो रहा है।

 आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस ने जांच के बाद कहा कि दरअसल दिव्यांग और वीडियो में पिटाई करने वाले दंपत्ति एक दूसरे को पहले से जानते थे। वह लोग रिश्तेदार है, दंपत्ति एक स्कूल चलाता था और उन्होंने अपने स्कूल का संचालन करने की जिम्मेदारी अपने दिव्यांग रिश्तेदार गजेंद्र को सौंपी थी। लेकिन कोरोना की वजह से स्कूल बंद हो गया, जिसके बाद दंपत्ति ने स्कूल में किराएदार रख लिया और इस पर ही विवाद चल रहा था। दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की पुरी जांच के बाद।

यह भी पढ़ें-मथुरा: बाबू के भरोसे चल रही पासपोर्ट सेवा, वेरिफिकेशन के लिये घंटों करना पड़ रहा इंतजार

संबंधित समाचार