बहराइच: एसपी के जनता दर्शन में उमड़े फरियादी, समस्याएं सुनकर निस्तारण का दिया आश्वासन
बहराइच। बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वादी संवाद दिवस में समस्याएं सुनी गईं। वहीं थानों में भी थानेदार ने लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तारण का आश्वासन दिया। शासन के नियमानुसार बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वादी संवाद दिवस का आयोजन हुआ। एसपी केशव कुमार चौधरी ने विभिन्न क्षेत्रों से जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों …
बहराइच। बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वादी संवाद दिवस में समस्याएं सुनी गईं। वहीं थानों में भी थानेदार ने लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तारण का आश्वासन दिया।
शासन के नियमानुसार बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वादी संवाद दिवस का आयोजन हुआ। एसपी केशव कुमार चौधरी ने विभिन्न क्षेत्रों से जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। संबंधित थाना प्रभारी को मौके पर जाकर मामले की सुनवाई के निर्देश दिए।
उधर हुजूरपुर में थानाध्यक्ष दद्दन सिंह, रानीपुर में सौरभ, नवाबगंज थानश्यक्ष प्रभाकर, मोतीपुर में थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह के अलावा रिसिया, बौंडी, कैसरगंज में भी वादी संवाद दिवस में ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने के लिए हलका दरोगा और सिपाहियों को दिशा निर्देश दिया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
पढ़ें- लोकसभा में उठा वन रैंक, वन पेंशन तथा अलवर सामूहिक बलात्कार का मामला
