सपा विधायक ने डीएम और एसपी से मुलाकात कर निष्पक्ष चुनाव के लिए उठाई आवाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मटेरा की सपा विधायक बुधवार को जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव के साथ जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर एमएलसी चुनाव में निष्पक्ष मतदान की बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को परेशान कर रही है। जिले में एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा और सपा प्रत्याशी अपने पक्ष …

बहराइच। मटेरा की सपा विधायक बुधवार को जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव के साथ जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर एमएलसी चुनाव में निष्पक्ष मतदान की बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को परेशान कर रही है।

जिले में एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा और सपा प्रत्याशी अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए लगे हुए हैं। इसी बीच बुधवार को मटेरा की सपा विधायक मारिया अली शाह जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव और अन्य पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। विधायक ने जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र से मुलाकात कर एमएलसी चुनाव में सत्ता पक्ष के लिए मतदान करने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के ऊपर एक पक्ष को वोट डालने के लिए धमकी दे रहे हैं। सपा ने हरदी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद सपा का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के कार्यालय पहुंचा। यहां पर जिले भर की पुलिस द्वारा की जा रही ज्यादती का उल्लेख किया। इस दौरान जफर उल्ला खां बंटी, अर्जुन गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।

पढ़ें-UP Board Paper Leak: 24 जिलों में 12वीं के अंग्रेजी पेपर लीक होने के मामले में सीएम योगी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

संबंधित समाचार