अमरोहा : तमंचे की नोक पर बाइक सवार बदमाशों ने छात्रा से की दिनदहाड़े लूट, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा,अमृत विचार। परीक्षा देने जा रही छात्रा से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की नोक पर दिनदहाड़े लूट की। छात्र के सिर पर तमंचे की बट मारकर उसके गले से सोने की चेन और कानों के कुंडल लूट लिए। इसके बाद धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले …

अमरोहा,अमृत विचार। परीक्षा देने जा रही छात्रा से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की नोक पर दिनदहाड़े लूट की। छात्र के सिर पर तमंचे की बट मारकर उसके गले से सोने की चेन और कानों के कुंडल लूट लिए। इसके बाद धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह घटना नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव बोरी की है। सुबह करीब 10:00 बजे चार छात्राएं परीक्षा देने के लिए अमरोहा जा रही थी। जैसे ही वह पैदल गांव बोरी में पहुंची, तभी दो बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने हवाई फायरिंग की, जिससे छात्राएं दहशत में आ गई और बदमाशों ने एक छात्रा के सिर पर तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद उसके गले से सोने की चेन और कानों के कुंडल लेकर मौके से फरार हो गए।

थोड़ी देर बाद ही छात्रा के पिता मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। दिनदहाड़े लूट की घटना पर एएसपी चंद्र प्रकाश शुक्ला मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। एएसपी चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया की छात्रा से दो बदमाशों ने लूट की है जल्दी घटना का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : भाई के स्थान पर बोर्ड परीक्षा दे रहा युवक पकड़ा गया

संबंधित समाचार