मुरादाबाद : मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, कहा- बर्दाश्त नहीं की जाएगी अधिकारियों की मनमानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले संगठन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में नगर निगम के सफाई कर्मियों ने हड़ताल कर नगर निगम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। कहा कि अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। निगम की सारी व्यवस्था ठेकदारी प्रथा पर चलाने की कोशिश को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि घरों …

मुरादाबाद, अमृत विचार। संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले संगठन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में नगर निगम के सफाई कर्मियों ने हड़ताल कर नगर निगम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। कहा कि अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। निगम की सारी व्यवस्था ठेकदारी प्रथा पर चलाने की कोशिश को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कहा कि घरों से कूड़ा उठान के लिए निजी कंपनी लॉयन को 20 वार्ड में कूड़ा उठान का ठेका दिया गया है, जिसका संगठन विरोध करता है। मांग पूरी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा। कर्मियों ने कूड़ा उठान के लिए लोक निर्माण के कर्मियों से गाड़ी चलवाने की कोशिश का विरोध किया। कहा कि यदि ऐसा हुआ तो निगम के सफाईकर्मियों द्वारा कूड़ा गाड़ियों को तोड़ दिया जाएगा।

हड़ताल कर विरोध जताने वालों में मोर्चे के संरक्षक ओमीलाल वाल्मीकि, लल्ला बाबू द्रविड़, संरक्षक श्याम बाबू वाल्मीकि, राजेंद्र वाल्मीकि, प्रेम बाबू वाल्मीकि आदि रहे। वहीं कर्मियों की हड़ताल से शहर में कूड़ा उठान व सफाई कार्य पूरी तरह ठप हो गया है। इससे पहले से सफाई व्यवस्था में बदहाल शहर का हाल और बुरा हो गया है। शहर में हर ओर कूड़ा-कचरा ही दिख रहा है। कई दिनों से कूड़ा उठान न होने से लोग अपने घर का कूड़ा सड़क पर जहां तहां फेंक रहे हैं। नाली सफाई न होने से दुर्गंध से लोग परेशान हैं।

नगर आयुक्त ने किया कार्य का निरीक्षण, दिया निर्देश
नगर आयुक्त संजय चौहान ने निर्माण विभाग से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य को समय से गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि जनहित के कार्य में तत्परता दिखाएं। नगर आयुक्त ने वार्ड एक के वसंत विहार में डॉ. बरूआ के मकान से रोहतास के मकान तक हॉटमिक्स से बन रही सड़क व नाला निर्माण कार्य को देखकर संतोष जताया। इसके अलावा उन्होंने बुद्धि विहार और कुटकुट शाला रोड पर चल रहे कार्य का निरीक्षण कर समय से पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य अभियंता, पर्यावरण अभियंता आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- UP Board Paper Leak: 24 जिलों में निरस्त हुई 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा की आई नई तारीख

संबंधित समाचार