सीतापुर: नौ वर्षीय बालक के साथ युवक ने किया कुकर्म, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रेउसा/सीतापुर। मंगलवार की शाम थाना क्षेत्र में शौच करने गए नौ वर्षीय बालक के साथ एक 20 वर्षीय युवक ने कुकर्म जैसी घटना अंजाम दे डाली। पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। रेउसा इलाके के गांव निवासी नौ साल …

रेउसा/सीतापुर। मंगलवार की शाम थाना क्षेत्र में शौच करने गए नौ वर्षीय बालक के साथ एक 20 वर्षीय युवक ने कुकर्म जैसी घटना अंजाम दे डाली। पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। रेउसा इलाके के गांव निवासी नौ साल का बालक मंगलवार की शाम शौच करने के लिए तालाब के किनारे गया हुआ था।

जहां गांव का ही सोनू हाथ पकड़ कर झाड़ियों की तरफ उसे खींच ले गया। जिसके बाद कुकर्म किया। घटना के बाद खून से लथपथ बालक घर पहुंचा। अपने परिजनों को आपबीती बताया। परिजन बालक को लेकर थाने पहुंचे। थाने में नामजद तहरीर दी। पुलिस द्वारा घायल अवस्था में बालक को उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा भेजा गया।

जहां पर चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। बालक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थाना अध्यक्ष अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि पीड़ित के पिता ने तहरीर दिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, बीएसए बृजेश मिश्रा हुए निलंबित

संबंधित समाचार