मुरादाबाद: वेव सिनेमा-एमडीए तक बनेगी सड़क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद स्मार्ट सिटी मिशन एसपीवी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक गुरुवार को मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह भी रहे। बैठक में मुरादाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना में कामन फैसिलिटी सेंटर फॉर ब्रास फरनेस और रिहैबिलिटेशन ऑफ स्टार्म वाटर ड्रेनेज का कार्य सीएंडडीएस एजेंसी उत्तर प्रदेश जल …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद स्मार्ट सिटी मिशन एसपीवी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक गुरुवार को मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह भी रहे। बैठक में मुरादाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना में कामन फैसिलिटी सेंटर फॉर ब्रास फरनेस और रिहैबिलिटेशन ऑफ स्टार्म वाटर ड्रेनेज का कार्य सीएंडडीएस एजेंसी उत्तर प्रदेश जल निगम को चयनित करने का अनुमोदन किया गया।

जलापूर्ति के नेटवर्किंग प्रावधान अंतर्गत नगर निगम के समस्त ट्यूबवेल, नलकूपों को स्काडा प्रणाली से जोड़े जाने के कार्य के लिए उत्तर प्रदेश जल निगम को चयनित करने का अनुमोदन किया गया। स्मार्ट सड़कों के विकास के लिए अकबर के किले से सेल्स टैक्स ऑफिस और वेब सिनेमा से एमडीए ऑफिस रोड को शामिल करते हुए काम के लिए उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम और नए कार्य में नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम के विकास को शामिल कर कार्य उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड निर्माण प्रखंड को देने का अनुमोदन किया गया।

बैठक में नगर आयुक्त और स्मार्ट सिटी मिशन के सीईओ संजय चौहान, अंडर सेक्रेटरी एमओयूडी नई दिल्ली, सहयुक्त नियोजक टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग विवेक भाष्कर, मुख्य अभियंता पश्चिमांचल विद्युत वितरण खंड मुरादाबाद एके गुप्ता, अपर निदेशक आरसीयूईएस अतुल कुमार, नोडल स्मार्ट सिटी मिशन टीएन मिश्र, कंपनी सेक्रेट्री दिलीप दीक्षित, मुख्य अभियंता स्मार्ट सिटी मिशन एके मित्तल, सौरभ गुप्ता आदि थे।

संबंधित समाचार