बहराइच: घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में तीन पुलिसकर्मी निलंबित, होलिका दहन के दिन जमकर हुआ था तांडव
बहराइच। कोतवाली नानपारा के बघौली गांव में होलिका दहन की रात पुलिस ने ग्रामीणों की पिटाई करते हुए जमकर तोड़फोड़ की थी। शिकायत पर पांच ग्रामीणों का पुलिस क्षेत्राधिकारी ने मेडिकल कराया है। मेडिकल रिपोर्ट पर तीन पुलिसकर्मी के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाई हो गई है। अभी तक मारपीट का मुकदमा नहीं लिखा गया है। …
बहराइच। कोतवाली नानपारा के बघौली गांव में होलिका दहन की रात पुलिस ने ग्रामीणों की पिटाई करते हुए जमकर तोड़फोड़ की थी। शिकायत पर पांच ग्रामीणों का पुलिस क्षेत्राधिकारी ने मेडिकल कराया है। मेडिकल रिपोर्ट पर तीन पुलिसकर्मी के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाई हो गई है। अभी तक मारपीट का मुकदमा नहीं लिखा गया है।
कोतवाली नानपारा में तैनात तीन पुलिस कर्मी 17 मार्च की रात को बघौली गांव पहुंचे। यहां पर होली खेल रहे ग्रामीणों की जमकर पिटाई की थी। इससे कई ग्रामीण घायल हो गए। महिलाओं के साथ अभद्रता की भी शिकायत हुई थी। इसकी जानकारी होने पर काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी से शिकायत की। एसपी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जेबी यादव को जांच सौंपी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जांच में ग्रामीण घायल मिले। इस पर गांव निवासी राधेश्याम, विजय राज, पप्पू, संजय और बच्चू का अस्पताल में मेडिकल कराया गया था। उन्होंने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर सभी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को भेजा गया है। कोतवाली नानपारा के सिपाही दिलीप, प्रमोद और रघुवीर को निलंबित कर दिया गया है। तीनो सिपाही सोमवार को कोतवाली से पुलिस लाइन पहुंच गए हैं। इसके बाद भी पुलिस का मामला होने के चलते कार्यवाई की बात नहीं बताई जा रही है।
सीओ का कहना है कि एसपी द्वारा कार्यवाई को जायेगी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जांच हुई है। कार्यवाई भी होगी।
सुलह के लिए बुलाया, नहीं गए तब हुआ निलंबन
इस मामले में बघौली गांव के पूर्व ग्राम प्रधान बाबू खां से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कोतवाल और पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा सुलह के लिए कई बार बुलाया गया। जब सुलह के लिए नहीं गए, तब पुलिस पर निलंबन की कार्यवाई की गई। साथ ही जानकारी से भी अवगत कराया गया है।
पढ़ें–मुरादाबाद: अकबर के किले से सेल्स टैक्स कार्यालय और वेव सिनेमा से एमडीए कार्यालय तक बनेगी स्मार्ट सड़क
