भतवंत मान का एक्शन मोड जारी, निजी स्कूलों की फीस बढ़ाने पर लगाई रोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पंजाब। भगवंत मान ने पंजाब की सत्ता संभालते ही पंजाब की जनता के लिए लाभ पहुंचान की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल में ही 25 हजार सरकारी नौकरी के बाद अब शिक्षा के क्षेत्र में घोषणा की है। पंजाब में महंगी शिक्षा से परेशान अभिभावकों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। CM भगवंत …

पंजाब। भगवंत मान ने पंजाब की सत्ता संभालते ही पंजाब की जनता के लिए लाभ पहुंचान की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल में ही 25 हजार सरकारी नौकरी के बाद अब शिक्षा के क्षेत्र में घोषणा की है। पंजाब में महंगी शिक्षा से परेशान अभिभावकों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। CM भगवंत मान ने इसी सत्र से प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ाने पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगा दी है। इसके अलावा कोई भी प्राइवेट स्कूल बच्चों की किताबों और यूनिफॉर्म किसी खास दुकान से खरीदने के लिए नहीं कहेगा।

इसके लिए पंजाब सरकार जल्द ही पॉलिसी बनाकर जारी कर देगी। CM मान ने कहा कि शिक्षा महंगी होने की वजह से आम लोगों की पहुंच से दूर हो गई है। अभिभावकों को मजबूरी में बच्चों को स्कूली से हटाना पड़ रहा है। उनसे काम करवाना पड़ रहा है। ऐसा नहीं तो फिर वह बच्चों को ऐसी एजुकेशन दिलाने को मजबूर हो जाते हैं, जो आगे चलकर किसी काम नहीं आती।

इसलिए पंजाब सरकार ने शिक्षा से जुड़े 2 बड़े फैसले किए हैं। पंजाब के प्राइवेट स्कूलों को तुरंत प्रभाव से आदेश कर दिए हैं कि वह इस सत्र में एक रुपया भी फीस नहीं बढ़ाएंगे। फीस बढ़ाने के लिए आने वाले दिनों में विस्तृत जानकारी देंगे। अभिभावकों, स्कूल प्रिंसिपल और उनके मालिकों से बैठकर बातचीत के बाद इसकी पॉलिसी बनाएंगे। मान ने कहा कि कोई भी स्कूल यूनिफार्म और किताबों की खरीद के लिए खास दुकान का पता नहीं बताएगा। उस इलाके की सभी दुकानों में यह सामान उपलब्ध करवाना होगा। यह मां-बाप की मर्जी है कि वह अपनी मर्जी से किताब और यूनिफार्म खरीदें।

 

ये भी पढ़ें- पीएम ने सरिस्का के जंगलों में लगी आग के मुद्दे पर गहलोत से की बात, मदद का दिया आश्वासन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म