15 स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टर की खरीद को मिली मंजूरी
नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति ने 3887 करोड़ रूपये की लागत से 15 स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टरों की खरीद को आज मंजूरी दे दी। इसके लिए ढांचागत सुविधा के निर्माण के लिए भी 377 करोड़ रूपये स्वीकृत किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई सुरक्षा मामलों …
नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति ने 3887 करोड़ रूपये की लागत से 15 स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टरों की खरीद को आज मंजूरी दे दी। इसके लिए ढांचागत सुविधा के निर्माण के लिए भी 377 करोड़ रूपये स्वीकृत किए गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। देश में ही बनाये जाने वाले इन हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टरों में 45 फीसदी सामान स्वदेशी होगा जिसे बाद में धीरे धीरे 55 फीसदी तक किया जाएगा।
ये हेलिकॉप्टर जरूरी दक्षता , कौशल तथा दांव पेंच, विस्तारित रेंज , ऊंचाई पर भी दिन रात बेहतर प्रदर्शन , सभी तरह के मौसम में खोज , राहत और बचाव अभियान , दुश्मन की वायु रक्षा प्रणाली को ध्वस्त करने , आतंकवाद रोधी अभियान, जंगलों में अभियान और वायु सेना तथा सेना की संचालन जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है। हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टर के देश में ही विनिर्माण से आयात पर निर्भरता कम होगी तथा रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को भी बढावा मिलेगा।
इसे भी पढ़ें-
भतवंत मान का एक्शन मोड जारी, निजी स्कूलों की फीस बढ़ाने पर लगाई रोक
